भीलवाड़ा जिले में नगर निगम एवं नगर पालिका आम चुनाव 2026 को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सूखा दिवस के आदेश जारी कर दिए हैं। जिले में नगर निगम एवं नगर पालिका चुनाव के लिए मतदान 9 और 11 सितंबर 2026 को होगा, जबकि मतगणना 14 सितंबर 2026 को निर्धारित है।

जिला निर्वाचन अधिकारी श्री जसमीत सिंह संधू ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित नगर निगम व नगर पालिका आम चुनाव 2026 के मद्देनजर संयुक्त शासन सचिव, वित्त (आबकारी) विभाग के निर्देशानुसार मतदान वाले क्षेत्रों में सूखा दिवस लागू रहेगा।

जारी आदेश के अनुसार प्रथम चरण में नगर निगम भीलवाड़ा एवं नगर पालिका बीगोद में 9 सितंबर 2026 (बुधवार) को मतदान होगा। इन क्षेत्रों में 7 सितंबर को शाम 6 बजे से 9 सितंबर को शाम 6 बजे तक सूखा दिवस रहेगा।

इसी क्रम में द्वितीय चरण में नगर पालिका आसीन्द, गुलाबपुरा, गंगापुर, हमीरगढ़, बनेड़ा, शाहपुरा, जहाजपुर, माण्डलगढ़ एवं बिजौलिया में 11 सितंबर 2026 को मतदान होगा। इन क्षेत्रों में 9 सितंबर शाम 6 बजे से 11 सितंबर शाम 6 बजे तक सूखा दिवस प्रभावी रहेगा।

इसके अलावा 14 सितंबर 2026 (सोमवार) को मतगणना दिवस पर भी सभी संबंधित नगर निकाय मुख्यालयों में सूखा दिवस लागू रहेगा। इनमें नगर निगम भीलवाड़ा तथा नगर पालिका आसीन्द, गुलाबपुरा, गंगापुर, हमीरगढ़, बनेड़ा, शाहपुरा, जहाजपुर, बीगोद, माण्डलगढ़ एवं बिजौलिया शामिल हैं।

आदेशानुसार उक्त प्रतिबंध संबंधित नगर निगम/नगर पालिका निर्वाचन क्षेत्रों में तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। पुनः मतदान की स्थिति में पुनः मतदान वाले दिन भी सूखा दिवस प्रभावी रहेगा। इस आदेश के साथ भीलवाड़ा जिले में निकाय चुनाव के मतदान और मतगणना से जुड़े क्षेत्रों के लिए सूखा दिवस की अवधि स्पष्ट कर दी गई है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story