राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आगामी नगरीय निकाय चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी, भीलवाड़ा (शहर) के तत्वावधान में गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में महत्वपूर्ण संगठनात्मक एवं रणनीतिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के अध्यक्ष शिवराम जी.पी. खटीक ने की।

बैठक में राजस्थान सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री एवं भीलवाड़ा संगठन प्रभारी नसीम अख्तर इंसाफ तथा सह प्रभारी कैलाश झालीवाल मुख्य वक्ता रहे। दोनों नेताओं ने आगामी निकाय चुनाव को कांग्रेस के लिए निर्णायक बताते हुए संगठन को वार्ड एवं बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने और आमजन के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का आह्वान किया।

पूर्व शिक्षा मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। उन्होंने कहा कि यदि सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, अनुशासन और एकजुटता के साथ मैदान में उतरेंगे तो भीलवाड़ा नगर निगम सहित प्रदेश के निकायों में कांग्रेस ऐतिहासिक विजय प्राप्त करेगी।

सह प्रभारी कैलाश झालीवाल ने कहा कि निकाय चुनाव संगठन की मजबूती की वास्तविक परीक्षा है। उन्होंने प्रत्येक वार्ड में सक्रिय संगठन तैयार करने, बूथ प्रबंधन को सुदृढ़ बनाने तथा जनता के बीच कांग्रेस की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का आह्वान किया।

पीसीसी सदस्य नीरज गुर्जर ने बताया कि बैठक में आगामी नगरीय निकाय चुनाव-2026 की तैयारियों, बूथ प्रबंधन, वार्डवार संगठन विस्तार तथा जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा कांग्रेस की विजय सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।





एडवोकेट कुणाल ओझा ने बताया कि बैठक में निकाय चुनाव-2026 की तैयारियों, बूथ प्रबंधन, वार्डवार संगठन विस्तार एवं जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं ने पूरी एकजुटता के साथ कांग्रेस की विजय सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) के अध्यक्ष शिवराम जी.पी. खटीक ने कहा कि कांग्रेस का संगठन जितना मजबूत होगा, जीत उतनी ही सुनिश्चित होगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क अभियान चलाकर कांग्रेस की विचारधारा और जनहितकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही विश्वास व्यक्त किया कि आगामी नगर निगम चुनाव में कांग्रेस विजयी होकर नगर निगम पर अपना परचम लहराएगी।

बैठक में मनोज पालीवाल, मंजू पोखरणा, एडवोकेट कुणाल ओझा, संजय पेड़ीवाल, रेखा हिरण, भंवर गर्ग, राजेंद्र जैन, अनिल राठी, अब्दुल सलाम मंसूरी, योगेश सोनी, रफीक शेख, हारून रंगरेज, सत्यवीर सिंह राठौड़, मेवाराम खोईवाल, हामिद रंगरेज, चंद्र प्रकाश अमरवाल, जितेंद्र दरयानी, राधेश्याम भड़ाणा, रफीक बिसायती, डॉ. फरियाद मोहम्मद, निशार सिलावट, शिव प्रकाश घावरी, वसीम उस्मान पठान, राजकुमार माली, अशोक पारीक, मोहम्मद अली मंसूरी, अरुण राय, अजहरुद्दीन शेख, कमल प्रजापत, दिनेश बैरवा, संदीप, मोहम्मद शाहिद देशवाली, गौरीशंकर दायमा, शिवराज सुराणा, पुलकित टेलर, कमल कुछबंदा, अनुराधा झा, हिमांशु माथुर, राजकुमार जैन, लीना कन्नौज, आनुष्का सेन, ममता शर्मा, रुक्मणी, मोहसिन मंसूरी, अनिता पहाड़िया, विमला सोनी, शमा जी, योगिता सुराणा, लीला देवड़ा, शमीम बानो, खेमराज पनवा, राजकुमार पायक, अरुण यादव, दुर्गेश पानेरी, सुरजीत सिंह, सत्यनारायण पाल, अनवर हुसैन, राजकुमार खटीक, शाहिद छीपा, भूरा रेगर, कश्मीर शेख, दीपक पुरोहित, संदीप टेलर, कालू शेख, बद्रीचंद्र किर, मुकेश घुसर, कुन्दन शर्मा, बशीर सिलावट सहित शहर के वरिष्ठ कांग्रेसजन, पीसीसी सदस्य, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, विभिन्न प्रकोष्ठों एवं विभागों के पदाधिकारी, पार्षद एवं पार्षद प्रत्याशी तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, वार्डवार रणनीति को अंतिम रूप देने और आगामी नगरीय निकाय चुनाव-2026 में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story