भीलवाड़ा, 25 सितंबर। सेवा संकल्प अभियान—‘जन सेवा ही प्रभु सेवा’ के अंतर्गत शुक्रवार को जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री युवा संवाद कार्यक्रम का भीलवाड़ा में नगर निगम के महाराणा प्रताप सभागार में लाइव प्रसारण किया गया। इस अवसर पर जिला स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा सहयोगिनियों को सम्मानित किया गया।

जयपुर में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं के साथ संवाद स्थापित करना तथा उन्हें जनसेवा एवं सामाजिक सरोकारों से जोड़ना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने सहभागिता की।

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा ही विकसित राजस्थान और विकसित भारत की नींव हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाएं और नवाचार व सेवा भाव के साथ आगे आएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार, कौशल विकास और स्टार्टअप के क्षेत्र में हर संभव अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही जनप्रतिनिधि श्री नितिन नवीन ने युवा साथियों के साथ संवाद किया।

जिला कलेक्टर श्री जसमीत सिंह संधू के निर्देशानुसार नगर निगम के महाराणा प्रताप सभागार में मुख्यमंत्री युवा संवाद कार्यक्रम के जिला स्तरीय समारोह का लाइव प्रसारण किया गया।

इस दौरान नगर निगम उपमहापौर श्री राधेश्याम सोमानी, एडीएम (सिटी) श्रीमती प्रतिभा देवठिया, नगर निगम आयुक्त श्री कमल सिंह यादव, सीएमएचओ डॉ. संजीव शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अवसर पर जिला स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा सहयोगिनी श्रीमती उमा शर्मा, सुनीता टेलर एवं मंजू सेन को जनसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस तरह मुख्यमंत्री युवा संवाद के जिला स्तरीय आयोजन में युवाओं से संवाद के साथ जनसेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वाली आशा सहयोगिनियों का सम्मान भी कार्यक्रम का प्रमुख हिस्सा रहा।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story