भीलवाड़ा जिला शतरंज संघ के चुनाव में चौहान अध्यक्ष एवं गुप्ता सचिव निर्विरोध निर्वाचित
भीलवाड़ा जिला शतरंज संघ के चुनाव में अरूणकुमार सिंह चौहान अध्यक्ष और अजयकुमार गुप्ता सचिव निर्विरोध निर्वाचित। नई कार्यकारिणी का गठन आमसभा में सम्पन्न हुआ, जिसमें संरक्षक और कार्यकारिणी सदस्य भी मनोनीत किए गए। दिसम्बर 2026 में तृतीय भीलवाड़ा ओपन रेटिंग प्रतियोगिता आयोजित करने का संकल्प लिया गया।

भीलवाड़ा, 16 मार्च। जिला शतरंज संघ, भीलवाड़ा के चुनाव रविवार को चुनाव अधिकारी कौशल जायसवाल के निर्देशन में सम्पन्न हुए। राजस्थान शतरंज संघ के मुकेश मंडलोई, जिला खेल अधिकारी हेमेन्द्रसिंह राणावत और जिला ओलम्पिक संघ के लाजपत आचार्य की उपस्थिति में सम्पन्न हुए चुनाव में अध्यक्ष पद पर अरूणकुमार सिंह चौहान, सचिव पद पर अजयकुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष पद पर सुमितकुमार डाड, उपाध्यक्ष पद पर हीरालाल टेलर और सत्यनारायण पुरोहित तथा सह सचिव पद पर ललित जीनगर को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद जिला शतरंज संघ की आमसभा का आयोजन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से जगदीश पुरोहित को मुख्य संरक्षक, कैलाशचन्द्र डाड और मुकेश गुर्जर को संरक्षक मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में डॉ. सुबोध जैन, डॉ. उषा अग्रवाल, गणपतिप्रसाद व्यास, राजेश आचार्य, अमित डाड और अभिजीत गुप्ता को मनोनीत किया गया।
आमसभा में संघ के सदस्यों ने भीलवाड़ा ओपन रेटिंग प्रतियोगिता-2025 के सफल आयोजन के लिए पूरी कार्यकारिणी की सराहना की। बैठक में संकल्प लिया गया कि दिसम्बर 2026 में होने वाली तृतीय भीलवाड़ा ओपन रेटिंग प्रतियोगिता भी संघ के उत्कृष्ट मानदंडों के अनुरूप आयोजित की जाएगी। बैठक में सदस्यों का स्वागत नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरूणकुमार सिंह चौहान ने किया जबकि आभार संघ के सचिव अजयकुमार गुप्ता ने व्यक्त किया।
इस प्रकार, भीलवाड़ा जिला शतरंज संघ ने निर्विरोध और सुव्यवस्थित चुनाव के माध्यम से अपनी नई कार्यकारिणी का गठन कर आगामी शतरंज प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन की नींव रखी है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
