भीलवाड़ा। फाल्गुन मास की मस्ती और श्याम भक्ति के रंग में सराबोर होकर नणंद भौजाई महिला मंडल द्वारा शहर के चारभुजा नाथ बडे मंदिर में फूलों के संग फाग महोत्सव मनाया गया। इस विशेष कार्यक्रम में महिलाओं सहित उपस्थित समस्त श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी संग फूलों की होली खेलकर फाग का आनंद लिया।

गणेश वंदना से आगाज और भजनों की रसधार

मंडल की साधना बाहेती ने जानकारी देते हुए बताया कि "ननद भाभी मंडल के द्वारा के फाग महोत्सव की शुरुआत गणेश वंदना से हुई।" इसके उपरांत मंदिर प्रांगण में भक्ति का अनूठा प्रवाह देखने को मिला। गायक कलाकारों द्वारा शानदार भजनों की प्रस्तुति दी गई, जिसमें "होली खेल रहे बांके बिहारी रे", "आज रंग बरस रहा" और "फागण आयो रे, म्हाने खाटू बुलायो रे" जैसे मधुर गीत शामिल रहे। "रंग मत डाले सांवरिया" और "आज बीरज में होली रे रसिया" जैसे भजनों पर भक्ति रस में सरोबार श्रद्धालुओं ने राधा-कृष्ण बनी महिलाओं के साथ फागुनी गीतों पर जमकर नृत्य किया।

पुष्प वर्षा और अबीर-गुलाल संग उत्सव का आनंद

कान्हा और खाटू श्याम के जयकारों के गूँज के बीच महिलाओं ने एक-दूसरे पर पुष्प वर्षा की और अबीर-गुलाल उड़ाकर उत्सव की खुशियां बांटी। भजन कीर्तन की सभी महिलाओं ने फागण की साड़ी पहनी थी और मंडल के द्वारा मन्दिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया। कार्यक्रम के दौरान राधा-कृष्ण के मनमोहक रूप में मधु लाहोटी एवं ज्योति चेचाणी राधा बनीं, जबकि सीमा लढा व मोनिका डाड ने कृष्ण का रूप धरा। सभी भक्तों को भगवान की आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया।

सामाजिक समरसता और सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति

इस आनंदमयी उत्सव में मंडल की रतनदेवी काबरा, आराधना पोरवाल, बबीता काबरा, संगीता काबरा, लीला काबरा, सीमा लढा, विधा पोरवाल, लाड़ बियाणी, शकुंतला अजमेरा, निर्मला अजमेरा, सूरज काबरा, आशा काबरा, चन्दा मुंदड़ा, द्वारिका गग्गड़ सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय महिलाएं भी उपस्थित रही। मंडल के सदस्यों ने इस आयोजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि "इस वार्षिक फागोत्सव का उद्देश्य आपसी प्रेम और भक्ति भाव को बढ़ावा देना है।"

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story