भीलवाड़ा में चंबल की पाइपलाइन में बड़े लीकेज के चलते हजारों लीटर पानी लगातार नाले में बहता रहा। आजाद नगर में महाप्रज्ञ सर्किल से आगे चंबल की पाइप लाइन और वाल्व के पास लीकेज होने से पानी धारा प्रवाह बह रहा था।

आस-पड़ोस में रहने वाले एवं समाजसेवी जयनारायण जोशी ने इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर भाजपा नेता एवं राजस्थान जन मंच अध्यक्ष कैलाश सोनी मौके पर पहुंचे। उन्होंने चंबल की तकनीकी टीम को मौके पर बुलाया और पानी के लीकेज को सही कराया।

लीकेज ठीक होने के बाद पानी का लगातार बहना रुक गया, जिससे हजारों लीटर पानी व्यर्थ जाने से बचाया गया। इस दौरान शिव प्रकाश चन्नाल, सुभाष गोयल, रामचंद्र मूंदड़ा, देवेंद्र गोयल, जगदीश सेन, दीपक चन्नाल सहित राजस्थान जन मंच टीम के सदस्य उपस्थित थे।

आजाद नगर में चंबल पाइपलाइन और वाल्व के पास हुए इस लीकेज के कारण काफी मात्रा में पानी नाले में बह रहा था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची राजस्थान जन मंच की टीम और चंबल की तकनीकी टीम की कार्रवाई से लीकेज को दुरुस्त कराया गया।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story