भीलवाड़ा शहर के शास्त्रीनगर इलाके में महिला से झपटी गई सोने की चैन के मामले में कोतवाली थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में पहले गिरफ्तार किए जा चुके शातिर बदमाश की निशानदेही और पूछताछ के आधार पर वारदात में शामिल हिस्ट्रीशीटर आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर लूटी गई सोने की चैन बरामद कर ली।

मामला सांगानेर रोड निवासी श्रीमती श्वेता जैन से जुड़ा है। उन्होंने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 2 अप्रैल 2026 की रात करीब 8:15 बजे वह अपनी पुत्री के साथ स्कूटी से घर लौट रही थीं। इसी दौरान शास्त्रीनगर नाले और डेयरी के बीच बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल पर आए दो नकाबपोश बदमाशों ने उनके गले से करीब डेढ़ तोला वजनी सोने की चैन झपट ली और फरार हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने पहले आरोपी दीपक धाकड़ निवासी नया बापूनगर को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई पल्सर मोटरसाइकिल भी बरामद की थी। पूछताछ में मिली जानकारी और कड़ियों के आधार पर पुलिस ने वारदात में शामिल उसके साथी तथा कुंवारिया थाना राजसमंद के हिस्ट्रीशीटर रमेश चन्द्र गाडरी को जिला कारागृह भीलवाड़ा से न्यायालय के आदेश पर प्रोडक्शन वारंट के जरिए हिरासत में लिया।

इसके बाद आरोपी हिस्ट्रीशीटर रमेश चन्द्र गाडरी की निशानदेही पर पुलिस ने लूटी गई सोने की चैन बरामद कर ली। इस कार्रवाई में कोतवाली थानाधिकारी हनुमान सिंह, एएसआई जगराम, कांस्टेबल ओमसिंह और कांस्टेबल रामकिशन की विशेष भूमिका रही।

महिला से चैन स्नैचिंग की इस वारदात का खुलासा कर पुलिस ने न केवल लूटी गई संपत्ति बरामद की, बल्कि क्षेत्र में सक्रिय शातिर अपराधियों तक पहुंच बनाकर कानून-व्यवस्था पर अपनी पकड़ भी मजबूत दिखाई है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story