भीलवाड़ा। रोडवेज बस स्टैंड पर उम्रदराज महिलाओं को बातों में उलझाकर उनके सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पार करने वाले शातिर बदमाश को सुभाषनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने हाल ही में बस का इंतजार कर रही एक महिला को आगे लड़ाई-झगड़ा होने का झांसा देकर भ्रमित किया और इसी दौरान उसके सोने की कान की टोटी, मांदलिया, मोबाइल फोन और नकदी लेकर फरार हो गया था।

मामले में श्रीमती मंजू कंडारा निवासी लाडपुरा, तहसील मांडलगढ़ ने 9 अगस्त 2026 को थाना सुभाषनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता अपनी माता के साथ भीलवाड़ा रोडवेज बस स्टैंड पर शाहपुरा जाने वाली बस का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचा और उन्हें आगे लड़ाई-झगड़ा होने का झांसा देकर अपनी बातों में उलझा लिया।

बातों में भ्रमित करने के दौरान आरोपी महिला के लगभग 1 तोला सोने की कान की टोटी, 5 ग्राम सोने का मांदलिया, एक मोबाइल फोन और 1,000 रुपये नकदी बैग में रखकर मौका देखकर फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया।

भीलवाड़ा जिला पुलिस अधीक्षक सागर राणा के आदेशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) राजेश आर्य और पुलिस उप अधीक्षक (वृत्त सदर) नेमीचंद चौधरी के पर्यवेक्षण में थानाधिकारी कैलाश कुमार विश्नोई के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

तकनीकी साक्ष्यों और फील्ड इंटेलिजेंस के आधार पर पुलिस ने शंभू कीर उर्फ अजय (28), पुत्र भंवर लाल कीर, निवासी नैनपुरिया थाना नाथद्वारा, जिला राजसमंद को डिटेन कर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी खास तौर पर बुजुर्ग और उम्रदराज महिलाओं को अपना निशाना बनाता था। पुलिस के अनुसार, आरोपी द्वारा मंडल चौराहा, गंगापुर चौराहा, रेलवे फाटक तथा चित्तौड़गढ़ बस स्टैंड और निंबाहेड़ा में भी इसी तरह की ठगी और चोरी की वारदातों को अंजाम दिए जाने की आशंका है। पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है, जिससे अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना है।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story