भीलवाड़ा। भीलवाड़ा-मांडलगढ़ मार्ग पर बुधवार को सवाईपुर-कोटड़ी चौराहे के पास यात्रियों से भरी एक निजी बस अचानक टायर फटने से बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी फैल गई। दुर्घटना में करीब एक दर्जन यात्री चोटिल हो गए।

सवाईपुर चौकी प्रभारी महेंद्र खोजी के अनुसार, निजी बस मांडलगढ़ से यात्रियों को लेकर भीलवाड़ा की ओर आ रही थी। सवाईपुर-कोटड़ी चौराहे के पास पहुंचते ही बस का अगला टायर अचानक फट गया। इससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और बस असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गई।

बस पलटने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एंबुलेंस की मदद से आधा दर्जन घायलों को सवाईपुर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सभी का प्राथमिक उपचार किया गया। वहीं, अन्य चोटिल यात्री अपने गंतव्य स्थल के लिए रवाना हो गए।

हादसे में प्राथमिक उपचार पाने वालों में भीमराज पुत्र भैरू बैरवा, निवासी लसाड़िया, थाना बनेड़ा; रोहित पुत्र रतन मेघवंशी, निवासी बबराना; प्यारी पत्नी काना गोस्वामी, निवासी बड़ा महुआ; निर्भर सिंह पुत्र लाल सिंह, निवासी डेट, थाना गंगरार, जिला चित्तौड़गढ़; लीला पत्नी भैरू गोस्वामी, निवासी सांखड़ा, थाना पारोली; और विक्रम पुत्र पप्पू नाथ, हाल निवासी तिलोली, आसींद शामिल हैं।

फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर रही है और घटनास्थल की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story