भीलवाड़ा के पुलिस थाना सुभाषनगर पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नकबजनी की एक बड़ी वारदात का खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया है। चोरी का माल खरीदने वाले आरोपी को भी पुलिस ने पकड़ा है। मामले में अनुसंधान व बरामदगी की कार्रवाई जारी है।


चोरी की वारदात और रिपोर्ट

पुलिस के अनुसार 20 जनवरी 2026 को सदर बाजार रूपाहेली हाल विजय सिंह पथिक नगर निवासी विनोद कुमार पुत्र रामप्रसाद अजमेरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनके पुराने मकान ई-269 विजय सिंह पथिक नगर, गली नंबर 07, शिवाजी मार्ग से चोर नकद राशि तथा सोने-चांदी के सिक्के व गहने चोरी कर लिए गए हैं। इस पर पुलिस थाना सुभाषनगर में मामला दर्ज किया गया।


पुलिस की तफ्तीश और सफलता

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस थाना सुभाषनगर व कार्बोहाइड पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण किया गया तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। तकनीकी व फील्ड इंटेलिजेंस के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई।

  • जांच के दौरान करीब 14 वर्षीय एक नाबालिग को निरुद्ध किया गया।
  • नाबालिग ने पूछताछ में "ऑनलाइन गेमिंग की लत के चलते चोरी करना स्वीकार किया।"

अपराध करने का तरीका

नाबालिग ने बताया कि घटना वाला मकान उसके घर के पीछे स्थित था, जहां दिन में केवल एक वृद्ध महिला व पुरुष रहते थे, जो शाम को अपने नए मकान चले जाते थे। इसी का फायदा उठाकर वह अलग-अलग समय पर छत के रास्ते घर में घुसकर चोरी करता था। चोरी की नकदी को उसने ऑनलाइन गेमिंग व दोस्तों पर खर्च किया।


साथी और खरीदार की गिरफ्तारी

जांच में सामने आया कि उसी मोहल्ले में रहने वाला उसका साथी समीर हुसैन सोरगर उर्फ दिलशाद उर्फ मोगा उर्फ गांट्या उससे दोस्ती कर चोरी की वारदात में शामिल हो गया। दोनों ने मिलकर नकद राशि व गहनों की चोरी की। चोरी का कुछ माल कान्हा सोनी को बेचा गया।

  • पुलिस ने नाबालिग को बाल संप्रेषण गृह भेज दिया है।
  • आरोपी समीर हुसैन सोरगर उर्फ दिलशाद उर्फ मोगा उर्फ गांट्या, पिता शरीफ मोहम्मद सोरगर, निवासी छोटी टैगोर स्कूल के पास गुल नगरी, गली नंबर 10, को गिरफ्तार कर 04 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
  • चोरी का माल खरीदने वाले आरोपी कान्हा सोनी 24 पुत्र अशोक सोनी, निवासी डी-584, गली नंबर 10, विजय सिंह पथिक नगर, को 01 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

जांच टीम और आगामी कार्रवाई

प्रकरण में आगे की जांच एवं चोरी गए माल की बरामदगी के प्रयास पुलिस थाना सुभाषनगर पुलिस टीम द्वारा लगातार जारी हैं। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में निम्नलिखित सदस्य शामिल थे:

  • थानाप्रभारी अशोक कुमार बिश्नोई
  • पृथ्वीराज
  • रतन
  • सोनू
  • सुनील
  • कैलाश
  • उगरा राम
Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story