भीलवाड़ा: कुंवाडा गांव से भैंस चोरी का पर्दाफाश, सुभाष नगर पुलिस ने दो आरोपी दबोचे, दो भैंसें बरामद
भीलवाड़ा के कुंवाडा गांव से हुई भैंस चोरी की वारदात का सुभाष नगर थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गई पांच भैंसों में से दो को बरामद किया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

भीलवाड़ा में पशु चोरी की एक बड़ी वारदात का सुभाष नगर थाना पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए कुंवाडा गांव से चोरी हुई भैंसों के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की तत्परता से जहां चोरी गई पांच भैंसों में से दो को बरामद कर लिया गया है, वहीं एक अन्य आरोपी की तलाश अभी जारी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 दिसंबर 2025 को कुंवाडा गांव निवासी धन्नालाल गुर्जर की पांच भैंसें अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गई थीं। घटना की सूचना मिलते ही सुभाष नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर गंभीरता से जांच प्रारंभ की। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर से मिली पुख्ता जानकारी के आधार पर पुलिस ने दबिश देते हुए दो आरोपियों को धर दबोचा।
सुभाष नगर थाने के हेड कांस्टेबल देवीलाल ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में कालू उर्फ सुनील पुत्र कैलाश चंद्र खारोल, निवासी बचखेड़ा थाना सुभाष नगर जिला भीलवाड़ा तथा बग्गालाल पुत्र कालू नायक, निवासी करणपुरा थाना रावतभाटा जिला चित्तौड़गढ़ शामिल हैं। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई दो भैंसें बरामद की गईं।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शीतकालीन अवकाश न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायालय ने उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस मामले में शामिल अन्य आरोपी की तलाश के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इस कार्रवाई से क्षेत्र में पशु चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
