बृजेश बांगड़ हॉस्पिटल में 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, नेफ्रोलॉजी विभाग का शुभारंभ
भीलवाड़ा के बृजेश बांगड़ मेमोरियल हॉस्पिटल में 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा हुई। अस्पताल के 9 वर्ष पूरे होने पर नेफ्रोलॉजी-किडनी ट्रांसप्लांट विभाग और अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक सेंटर का शुभारंभ किया गया।

तस्वीर में भीलवाड़ा के बृजेश बांगड़ मेमोरियल हॉस्पिटल में स्वर्गीय बृजेश बांगड़ के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देते लोग।
भीलवाड़ा के बृजेश बांगड़ मेमोरियल हॉस्पिटल में दिवंगत बृजेश बांगड़ की 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस अवसर पर परिजनों, चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, चिकित्सालय प्रबंधन तथा कंचन इंडिया के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वर्गीय बृजेश बांगड़ के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। चिकित्सालय के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नेफ्रोलॉजी एवं किडनी ट्रांसप्लांट विभाग का शुभारंभ भी किया गया।
चिकित्सालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. मोहित जैथलिया ने बताया कि श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कंचन इंडिया लिमिटेड के संस्थापक श्री लादूराम बांगड़, कृष्णगोपाल बांगड़, दुर्गेश बांगड़, निलेश बांगड़, जयेश बांगड़, रितेश बांगड़, आयुष, राघव, आदित्य, अनय बांगड़, श्रीमती विजय लक्ष्मी बांगड़, मंजू बांगड़, बीना बांगड़, सीमा बांगड़, दिव्या बांगड़, जानवी बांगड़ एवं संजना बांगड़ सहित परिवार के सदस्यों ने पुष्पांजलि अर्पित की।
संस्थापक श्री लादूराम बांगड़ ने बताया कि स्वर्गीय बृजेश बांगड़ की स्मृति में शुरू किए गए इस चिकित्सालय ने अपने 9 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इसी अवसर पर अस्पताल में नेफ्रोलॉजी एवं किडनी ट्रांसप्लांट विभाग का शुभारंभ किया गया। विभाग में डीएम नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. मेघना अग्रवाल की नियमित सेवाएं मरीजों को उपलब्ध रहेंगी।
उन्होंने बताया कि नेफ्रोलॉजी विभाग में भीलवाड़ा की प्रथम CRRT मशीन स्थापित की गई है। यह मशीन किडनी के गंभीर रोगियों के लिए जीवनरक्षक थेरेपी उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
इस अवसर पर विश्वस्तरीय डायग्नोस्टिक सेंटर की शुरुआत भी की गई। सेंटर में भीलवाड़ा की पहली 3 टेस्ला MRI मशीन, 320-स्लाइस CT स्कैन मशीन, DEXA स्कैन एवं विश्वस्तरीय लैब जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
श्री लादूराम बांगड़ ने कहा कि चिकित्सालय की स्थापना का उद्देश्य भीलवाड़ा जिले की जनता को अनुभवी चिकित्सकों के साथ अत्याधुनिक तकनीक एवं बेहतर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उपलब्ध कराना है। इसी उद्देश्य के साथ चिकित्सालय में लगातार नई चिकित्सा सेवाओं एवं अत्याधुनिक तकनीक का विस्तार किया जा रहा है।
चिकित्सालय के 9 वर्ष पूर्ण होने और नेफ्रोलॉजी एवं किडनी ट्रांसप्लांट विभाग के शुभारंभ के अवसर पर नि:शुल्क ओपीडी एवं डायलिसिस कैंप का आयोजन भी किया गया। इसमें भीलवाड़ा जिले एवं आसपास के क्षेत्रों से आए मरीजों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से नि:शुल्क परामर्श लिया तथा चिकित्सा सुविधाओं का लाभ उठाया।
श्रद्धांजलि सभा में डॉ. आलोक मित्तल, डॉ. नरेश खंडेलवाल, डॉ. परमजीत गंभीर, डॉ. पूरण गुर्जर, डॉ. सिद्धार्थ वर्मा, डॉ. अनुराज सिंह चौहान, डॉ. मेघना अग्रवाल, डॉ. के.डी. चक्रवर्ती, डॉ. सच्चिदानंद चोरासिया, डॉ. अखिल चौहान, डॉ. सुमित अरोड़ा, डॉ. देवना जाजू, डॉ. तरुण दरगड़, डॉ. मनीष चित्तौड़ा, डॉ. विजय सिंह शेखावत, डॉ. निखिल जाजू, डॉ रोनक व्यास, डॉ जयवंत अकोल कर, डॉ. यश यादव एवं डॉ. विशाल शर्मा सहित समस्त चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, चिकित्सालय प्रबंधन तथा कंचन इंडिया के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वर्गीय बृजेश बांगड़ के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

