भीलवाड़ा: बैंक ऑफ बड़ौदा ऑफिसर्स एसोसिएशन ने मनाया महिला दिवस
ऑल इंडिया बैंक ऑफ बड़ौदा ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महिला बैंकर्स को आर्थिक कमांडो बताकर सम्मानित किया गया और स्वास्थ्य जागरूकता पर जोर दिया गया।

भीलवाड़ा, 08 मार्च। जिले में ऑल इंडिया बैंक ऑफ बड़ौदा ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बैंक की महिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साह और ऊर्जा के साथ भाग लेकर महिला दिवस का उत्सव मनाया।
स्वास्थ्य जागरूकता और विशेषज्ञों का संबोधन
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. सुरभि पिपलानी, स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ, रामस्नेही हॉस्पिटल, भीलवाड़ा रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में "महिलाओं के स्वास्थ्य, टीकाकरण (Vaccination) तथा विभिन्न स्त्री रोग संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी।" इस गरिमामय अवसर पर डॉ. राजेश भाकर, उप महाप्रबंधक एवं क्षेत्रीय प्रमुख, भीलवाड़ा, सहायक महाप्रबंधक एवं उप क्षेत्रीय प्रमुख भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन वरुण पांड्या एवं निकिता बरार द्वारा किया गया।
बैंकिंग क्षेत्र में महिलाओं का योगदान और सम्मान
क्षेत्रीय महिला समन्वयक सुमन इनानिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि बैंकिंग क्षेत्र में महिला कर्मचारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने महिलाओं को देश की “आर्थिक कमांडो” बताते हुए कार्य-जीवन संतुलन (Work-Life Balance) के महत्व पर भी प्रकाश डाला। यह संबोधन वहां उपस्थित सभी महिला बैंकर्स के मनोबल को बढ़ाने वाला रहा।
मनोरंजक गतिविधियां और पदाधिकारियों की उपस्थिति
कार्यक्रम में अंचल अध्यक्ष संजय शर्मा, क्षेत्रीय सचिव विक्रम सिंह पुरावत तथा प्रेम अरोड़ा (निरीक्षण विभाग) सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान महिला अधिकारियों द्वारा विभिन्न इन-हाउस मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी अधिकारियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरे समय ऊर्जा और उमंग के साथ शामिल रहे।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
