भीलवाड़ा: भारतीय मजदूर संघ 25 फरवरी को करेगा कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन
न्यूनतम वेतन में बढ़ोतरी न होने के विरोध में आंगनबाड़ी, रोडवेज और बिजली विभाग सहित विभिन्न संगठनों के कर्मचारी जिला मुख्यालय पर ज्ञापन सौंपेंगे।

भीलवाड़ा में श्रमिक हितों की अनदेखी और मानदेय में वृद्धि न होने के विरोध में प्रदर्शन की तैयारी बैठक के दौरान चर्चा करते भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी।
भीलवाड़ा -
विरोध का मुख्य कारण
भामस के जिला मंत्री हरीश सुवालका ने बताया कि "केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत वर्तमान बजट में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन, मानदेय/संविदा कर्मियों के वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं की एवं अन्य श्रमिक हितों की अनदेखी करने पर भामस के सदस्य आक्रोश में है।"
प्रदर्शन का निर्णय और तिथि
भामस की केन्द्र एवं प्रान्त की कार्यसमिति में लिये गये निर्णय के अनुसार सम्पूर्ण राजस्थान में 25 फरवरी 2026 को बजट का विरोध करने का निर्णय लिया गया है। तद्नुसार भीलवाड़ा जिले में भी भामस से सम्बन्धित श्रमिक संघों के सदस्य 25 फरवरी 2026 को 11 बजे जिला मुख्यालय के बाहर एकत्रित होंगे।
सम्मिलित होने वाले श्रमिक संगठन और विभाग
प्रदर्शन में निम्नलिखित क्षेत्रों के सदस्य और कार्मिक भाग लेंगे:
- आंगनबाड़ी, आशा, ग्रामसाथिन, सहायिका और मिड-डे मील कर्मी।
- वस्त्र उद्योग और कृषि मंडी श्रमिक।
- रोड़वेज, विद्युत, सिंचाई और जलदाय विभाग के कर्मचारी।
- निर्माण मजदूर, विद्युत ठेका कार्मिक एवं संविदा कार्मिक।
रैली एवं ज्ञापन कार्यक्रम
सभी सदस्य रैली निकालकर माननीय प्रधानमंत्री जी व मुख्यमंत्री जी के नाम जिला कलेक्टर महोदय के नाम से ज्ञापन देंगे। इस प्रदर्शन को भामस की जिलाध्यक्ष रजनी शक्तावत व भामस के प्रदेश विधिक सलाहकार प्रभाष चौधरी एवं अन्य इकाईयों के पदाधिकारी सम्बोधित करेंगे।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
