भीलवाड़ा। स्वर्गीय सुनील जी गोयल की 26वीं पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति को समाजसेवा के संकल्प के साथ याद किया गया। भारत विकास परिषद् वीर शिवाजी शाखा एवं HDFC बैंक के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को सेवा सदन रोड स्थित भीलवाड़ा ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में युवाओं, समाजसेवियों और परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाते हुए कुल 45 यूनिट रक्तदान किया।

आयोजन में प्रांतीय अध्यक्ष सतीश तापड़िया, प्रांतीय महासचिव आनंद सिंह राठौड़, शाखा के संस्थापक अध्यक्ष सुमित जागेटिया, प्रांतीय प्रभारी सुभाष मोटवानी, महेश जाजू एवं समाजसेवी राकेश काबरा सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। HDFC बैंक की ओर से रोहित जैन एवं मयंक शर्मा ने भी कार्यक्रम में सहभागिता निभाई और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।

शाखा अध्यक्ष कमलेश बोडाना एवं कोषाध्यक्ष दीपक चोरडिया ने शिविर में रक्तदान करने पहुंचे लोगों का उत्साह बढ़ाया। स्वर्गीय सुनील जी गोयल के पुत्र विवेक गोयल ने समस्त परिवारजनों और मित्रों के साथ शिविर में भाग लिया तथा स्वयं रक्तदान कर इस सेवा कार्य को अपने परिवार की ओर से समर्पित किया।

रक्तदान शिविर प्रभारी डॉ. महेश अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है। किसी व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान जरूरतमंद को नया जीवन देने में सहायक बन सकता है। उन्होंने अधिकाधिक लोगों से नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आने का आह्वान किया।

कार्यक्रम प्रभारी प्रमोद गोयल ने कहा कि स्वर्गीय सुनील जी गोयल की पुण्य स्मृति में आयोजित यह शिविर समाजसेवा और मानवता के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं एवं आयोजन में सहयोग देने वाले लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर महिला संयोजिका वर्षा मित्तल सहित कमलेश अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, अर्पित अग्रवाल, धीरज नैनावटी, विनय अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, विनय माहेश्वरी, रोहित जैन और रेखा अग्रवाल सहित अनेक सदस्य एवं गणमान्यजन मौजूद रहे।

शिविर के दौरान कुल 45 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। स्वर्गीय सुनील जी गोयल की 26वीं पुण्यतिथि पर आयोजित इस शिविर में परिजनों, मित्रों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और बैंक प्रतिनिधियों की सहभागिता ने रक्तदान के माध्यम से मानव सेवा का संदेश दिया। अंत में आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं, अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story