भीलवाड़ा शहर में दुपहिया वाहन चोरी के मामलों में भीमगंज थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने महात्मा गांधी (एमजी) अस्पताल परिसर से मोटरसाइकिलें चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी सत्यनारायण उर्फ विक्रमसिंह पुत्र श्यामलाल दरोगा निवासी भादु, थाना माण्डल को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई कुल 6 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

मामले की शुरुआत एमजी अस्पताल परिसर से एक डॉक्टर की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी होने से हुई थी। घटना के बाद भीमगंज थाना पुलिस ने वाहन चोरों की धरपकड़ के लिए विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की। पुलिस ने अस्पताल परिसर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और परंपरागत पुलिसिंग के तहत मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

जांच के दौरान बिना नंबर के वाहनों की चेकिंग करते समय पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक सवार श्यामलाल गुर्जर पुत्र रामलाल गुर्जर निवासी बेरा, थाना बागौर को डिटेन किया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके कब्जे से डॉक्टर की चोरी गई स्प्लेंडर बाइक बरामद हुई। पूछताछ में श्यामलाल ने खुलासा किया कि उसने यह बाइक सत्यनारायण उर्फ विक्रमसिंह दरोगा से खरीदी थी।

पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी सत्यनारायण उर्फ विक्रमसिंह दरोगा पहले से ही एक अन्य चोरी के मामले में 14 मई 2026 से जिला कारागृह भीलवाड़ा में न्यायिक अभिरक्षा में बंद था। इसके बाद भीमगंज थाना पुलिस ने न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर आरोपी को जेल से गिरफ्तार किया।

थानाधिकारी सुनील चौधरी के नेतृत्व में आरोपी से मनोवैज्ञानिक और गहन पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने डॉक्टर की स्प्लेंडर बाइक सहित एमजी अस्पताल परिसर से 5 अन्य मोटरसाइकिलें चोरी करना स्वीकार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की सभी 6 मोटरसाइकिलें बरामद कर बीएनएसएस की धारा 106 के तहत जब्त कर लिया।

इस कार्रवाई में भीमगंज थानाधिकारी सुनील चौधरी के साथ हेड कांस्टेबल उमराव ने विशेष भूमिका निभाई। टीम में कांस्टेबल राजेश, कांस्टेबल सौरभ और कांस्टेबल सुनील भी शामिल रहे। पुलिस अब आरोपी से शहर में हुई अन्य वाहन चोरी की वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है। लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं के बीच यह कार्रवाई पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story