भीलवाड़ा जिले के बिजोलिया थाना क्षेत्र स्थित गिरधरपुरा गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 60 वर्षीय प्रेम देवी धाकड़ की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने हादसे के लिए बिजली विभाग की कथित लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, गिरधरपुरा निवासी भगवानलाल धाकड़ के परिवार की 60 वर्षीय प्रेम देवी धाकड़ रोज की तरह सुबह अपने खेत की ओर जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में 11 केवी की टूटी हुई विद्युत लाइन उनके संपर्क में आ गई। बताया गया कि अचानक गिरी बिजली लाइन उनके बाएं कंधे से छू गई, जिससे उन्हें तेज करंट लगा और वह मौके पर ही गिर गईं। हादसा इतना गंभीर था कि उन्हें संभलने या मदद के लिए आवाज लगाने तक का मौका नहीं मिला और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में सन्नाटा छा गया। जिस घर से प्रेम देवी रोज की तरह खेत के लिए निकली थीं, कुछ ही देर बाद वहां मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा बिजली विभाग के खिलाफ फूट पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि यह केवल एक हादसा नहीं, बल्कि बार-बार की अनदेखी और लापरवाही का परिणाम है, जिसने एक परिवार से उनका सहारा छीन लिया। आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने लापरवाह जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने सबसे पहले विद्युत लाइन कटवाकर स्थिति को सुरक्षित कराया। इसके बाद आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story