बिजोलिया में लावारिस मिलीं दो नाबालिग बहनें, खुद को कोटा निवासी बता रहीं; परिजनों की तलाश तेज
भीलवाड़ा के बिजोलिया थाना क्षेत्र में दो लावारिस नाबालिग बालिकाएं मिली हैं, जो खुद को कोटा निवासी बता रही हैं। बाल कल्याण समिति ने पहचान और परिजनों की तलाश के लिए अपील की है।

भीलवाड़ा जिले के बिजोलिया थाना क्षेत्र में दो नाबालिग बालिकाएं लावारिस हालत में मिली हैं। प्राथमिक पूछताछ में दोनों बालिकाओं ने स्वयं को कोटा निवासी बताया है, जिसके बाद उनकी पहचान और परिजनों का पता लगाने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, बड़ी बालिका ने अपना नाम रिद्धी (13 वर्ष) तथा छोटी बालिका ने अपना नाम सिद्धी (8 वर्ष) बताया है। दोनों बालिकाओं ने अपना निवास स्थान कोटा होना बताया है, लेकिन वे अपनी जाति और घर के सटीक पते के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे पा रही हैं।
बालिकाओं की पहचान सुनिश्चित करने और उनके परिजनों तक पहुंचने के लिए बाल कल्याण समिति (न्याय पीठ) भीलवाड़ा ने आमजन से सहयोग की अपील की है। समिति ने कहा है कि यदि कोई भी व्यक्ति इन दोनों बालिकाओं या इनके परिजनों को पहचानता हो, तो वह तत्काल नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सूचना उपलब्ध कराए।
बाल कल्याण समिति (न्याय पीठ) भीलवाड़ा की यह अपील बालिकाओं को शीघ्र उनके परिजनों से मिलाने के उद्देश्य से की गई है, ताकि उनकी पहचान स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
