भीलवाड़ा जिले के बिजौलिया कस्बे के केसरगंज क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी। बदमाशों ने महज 20 मिनट के भीतर एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है।

पीड़ित रुद्रदत्त पांडे ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि दोपहर के समय वे अपने पोते-पोतियों को स्कूल से लेने के लिए घर पर ताला लगाकर गए थे। जब वे वापस लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर प्रवेश करने पर कमरों और अलमारी के लॉक भी टूटे हुए थे तथा पूरा सामान बिखरा पड़ा था।

चोरों ने बेहद कम समय में अलमारी खंगालते हुए सोने की चेन, झुमकी, अंगूठी, चांद-सूरज के जेवर, चांदी के आभूषण, पायल, बिछिया, कड़े और चांदी के सिक्कों के साथ ₹21,000 की नकद राशि चोरी कर ली। पीड़ित के अनुसार चोरी गए सामान और नकदी की कुल कीमत लगभग ₹5,59,000 है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है तथा चोरों के आने-जाने के संभावित रास्तों की भी जांच की जा रही है।

थानाधिकारी स्वागत पांड्या ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान के लिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इसके साथ ही तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच तेजी से जारी है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story