भीलवाड़ा। बिजौलिया थाने के राणाजी का गुड्डा गांव में एक महिला को मोबाइल पर भेजे गए आपत्तिजनक संदेश को लेकर विवाद इतना गहरा गया कि दो पक्ष आमने-सामने हो गए। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और जमकर लाठी-पत्थर चले। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और हालात को काबू में करते हुए दोनों पक्षों के 9 लोगों को शांति भंग के आरोप में हिरासत में लिया। इस घटना में चार लोग चोटिल हो गये। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर क्रॉस केस दर्ज कर अनुसंधान शुरु कर दिया।

आपत्तिजनक मैसेज बना फसाद की जड़

सहायक उप निरीक्षक नरेशकुमार ने बताया कि "विवाद की शुरुआत एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष की महिला को मोबाइल पर आपत्तिजनक संदेश भेजने से हुई।" इसके बाद दोनों पक्षों के लोग उग्र हो गए और उनमें आपसी संघर्ष शुरू हो गया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-भाटा चलने से चार लोग चोटिल हो गये। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नौ लोगों को शांतिभंग के आरोप में दबोच लिया।

पुलिस द्वारा की गई गिरफ्तारियां

पुलिस ने घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से क्रॉस मामले दर्ज किये है। शांति भंग की कार्रवाई के तहत एक पक्ष के महेंद्र धाकड़ 32, उऊंकारलाल धाकड़ 38, राजूलाल धाकड़ 37, कमलेश धाकड़ 35, सुनील धाकड़ 21 को गिरफ्तार किया गया है। जबकि दूसरे पक्ष के राजेश बैरागी 27, मोनू बैरागी 26, विनोद बैरागी 20 और आशीष बैरागी 24 इस कार्रवाई में शामिल हैं।

स्थिति नियंत्रण में और पुलिस अनुसंधान जारी

पुलिस के हस्तक्षेप के बाद फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य है। पुलिस ने दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रशासन ने यह कड़ी चेतावनी भी दी है कि "आपसी सौहार्द बिगाडऩे वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story