भीलवाड़ा, 20 मार्च। बॉलीवुड और टीवी सीरियल के मशहूर अभिनेता गुलशन पांडे पूर्वांचल जन चेतना समिति ट्रस्ट के 22 मार्च को आयोजित होने वाले निशुल्क चिकित्सा जांच शिविर कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस भव्य आयोजन में राजस्थान के मशहूर एक्टर राज जांगिड़ तथा लोक कलाकार अनोखी राजस्थानी कलाकार भी उद्घाटन सत्र और सम्मान समारोह में मौजूद रहेंगे। आयोजन की तैयारियों के क्रम में जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव को शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। उन्हें यह निमंत्रण जवाहर फाउंडेशन के प्रभारी रजनीश वर्मा, स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली और जिला यूनेस्को एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित अग्रवाल ने प्रदान किया।

बिहार दिवस पर भव्य आयोजन और सम्मान समारोह

पूर्वांचल जन चेतना चैरिटेबल ट्रस्ट, भीलवाड़ा (राजस्थान) द्वारा “बिहार दिवस” के पावन अवसर पर एक भव्य एवं विशाल निःशुल्क चिकित्सा जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया जा रहा है। जिला यूनेस्को संगठन की प्रवक्ता मधु लोढ़ा ने बताया कि 22 मार्च बिहार दिवस के उपलक्ष में 51 बिहार समाज के विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान किया जाएगा जो बिहार समाज में अपने उत्कृष्ट योगदान के लिए पहचाने जाते हों। यह सम्मान जिला यूनेस्को एसोसिएशन व पूर्वांचल जन चेतना समिति (चैरिटेबल ट्रस्ट) के संयुक्त तत्वाधान में दिया जाएगा।

शिविर का समय, स्थान और मुख्य उद्देश्य

यह शिविर दिनांक 22 मार्च 2026, रविवार को प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक टांक भवन, अम्बेश हॉस्पिटल के पास, आजाद नगर, भीलवाड़ा में आयोजित होगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि वे समय पर उचित उपचार प्राप्त कर सकें। समिति द्वारा शिविर में आने वाले सभी मरीजों के लिए टेंट, बैठने की व्यवस्था, अल्पाहार एवं चाय-पानी की भी समुचित व्यवस्था की जाएगी।

स्वास्थ्य सेवाओं के साथ बिहार की संस्कृति का संगम

विशेष आकर्षण के रूप में बिहार दिवस के उपलक्ष्य में आमजन और परामर्शकर्ताओ के लिए पारंपरिक “लिट्टी-चोखा” का स्वाद भी उपलब्ध कराया जाएगा। "इस पहल से लोग स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ बिहार की संस्कृति का भी आनंद ले सकेंगे।" समिति का लक्ष्य है कि चिकित्सा परामर्श के साथ-साथ सामुदायिक सद्भाव को भी बढ़ावा मिले, जिससे समाज के हर वर्ग को लाभ प्राप्त हो सके।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story