भीलवाड़ा। आज दिनांक 17 मार्च 2026 को सामाजिक सरोकारों की मिसाल पेश करते हुए पूर्वांचल जन चेतना चैरिटेबल ट्रस्ट, भीलवाड़ा (राजस्थान) द्वारा “बिहार दिवस” के पावन अवसर पर एक भव्य एवं विशाल निःशुल्क चिकित्सा जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह जनहितकारी शिविर दिनांक 22 मार्च 2026, रविवार को प्रातः 10:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक टांक भवन, अम्बेश हॉस्पिटल के पास, आजाद नगर, भीलवाड़ा में आयोजित होगा।

विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा दी जाएंगी निःशुल्क सेवाएं

समिति के प्रभारी एवं व्यवस्थापक रजनीश वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि "इस शिविर में लगभग 1000 से अधिक मरीजों के पहुंचने की संभावना है, जिनके लिए विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क जांच, परामर्श एवं आवश्यक दवाइयों की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।" इस भव्य शिविर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सी.एम.एच.ओ.) कार्यालय तथा महात्मा गांधी हॉस्पिटल, भीलवाड़ा की विशेषज्ञ टीम विशेष रूप से उपस्थित रहकर अपनी सेवाएं देगी।

इसके साथ ही हृदय रोग, न्यूरोलॉजी, किडनी एवं मूत्र रोग, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, अस्थि रोग, ईएनटी (नाक, कान, गला), स्त्री एवं प्रसूति रोग, दंत चिकित्सा सहित कई महत्वपूर्ण विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सक मरीजों का उपचार करेंगे। साथ ही न्यूरोथैरेपी, होम्योपैथी, आयुर्वेद, योग एवं नैचरोपैथी के अनुभवी विशेषज्ञ भी परामर्श देंगे।

जरूरतमंदों की सेवा और समुचित व्यवस्थाएं

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि वे समय पर उचित उपचार प्राप्त कर सकें। समिति द्वारा शिविर में आने वाले सभी मरीजों के लिए टेंट, बैठने की व्यवस्था, अल्पाहार एवं चाय-पानी की भी समुचित व्यवस्था की जाएगी। समिति ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है। साथ ही संबंधित विभागों एवं प्रशासन से भी सहयोग की अपेक्षा जताई गई है, ताकि यह शिविर समाज सेवा का एक यादगार उदाहरण बन सके।

बिहार दिवस का उत्सव और लिट्टी-चोखा का स्वाद

कार्यक्रम की विशेष बात यह रहेगी कि बिहार दिवस के उपलक्ष्य में 50 विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान भी किया जाएगा, जो समाज में अपने उत्कृष्ट योगदान के लिए पहचाने जाते हैं। साथ ही विशेष आकर्षण के रूप में बिहार दिवस के उपलक्ष्य में आमजन व परामर्शकर्ताओ के लिए पारंपरिक “लिट्टी-चोखा” का स्वाद भी उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे लोग स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ बिहार की संस्कृति का भी आनंद ले सकेंगे।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story