भीलवाड़ा जिले के बीगोद थाना क्षेत्र में खेत पर मूंगफली की फसल उखाड़ रहे 37 वर्षीय किसान को किसी जहरीले जंतु ने डस लिया। तबीयत बिगड़ने के बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। अचानक हुई इस मौत से परिवार में कोहराम मच गया और धाकड़खेड़ी गांव में शोक का माहौल है।

बीगोद थाने के दीवान सतपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि धाकड़खेड़ी गांव निवासी औंकार लाल धाकड़ (37) पुत्र मांगीलाल धाकड़ अपने खेत पर मूंगफली की फसल उखाड़ने का काम कर रहा था। इसी दौरान खेत पर उसे किसी जहरीले जंतु ने डस लिया, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई।

जहरीले जंतु के काटने के बाद औंकार ने तुरंत इसकी जानकारी अपने भाई रामपाल को दी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन उसे बचाने के लिए अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन जहर का असर इतना तेज था कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में औंकार ने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। जवान बेटे और भाई की अचानक हुई मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, इस अप्रत्याशित घटना के बाद पूरे धाकड़खेड़ी गांव में शोक का माहौल है।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story