भीलवाड़ा: संजय कॉलोनी माहेश्वरी समाज संस्थान के नये भवन का भुमि पूजन व शिलान्यास, समाज की प्रगति में भामाशाहों की महत्वपूर्ण भूमिका
भीलवाड़ा में संजय कॉलोनी माहेश्वरी समाज संस्थान के नये भवन का भुमि पूजन और शिलान्यास संपन्न हुआ। समाज की प्रगति में भामाशाहों की भूमिका और उनके योगदान से शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण में नई दिशा मिली।

भीलवाड़ा। संजय कॉलोनी माहेश्वरी समाज संस्थान के नये भवन का भुमि पूजन और शिलान्यास धूमधाम से सम्पन्न हुआ। यह ऐतिहासिक अवसर पूर्व सभापति अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा रामपाल सोनी, अर्थमंत्री राजकुमार कालिया, प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम चेचाणी, जिला अध्यक्ष अशोक बाहेती, नगर अध्यक्ष केदार गगराणी, पूर्व सांसद सुभाष बहेडिया और ओम नराणीवाल के द्वारा संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सभा, जिला सभा और नगर सभा के पदाधिकारी एवं समाज के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
संस्थान के अध्यक्ष श्याम लाल डाड ने बताया कि नवनिर्मित भवन का निर्माण कार्य छह माह के भीतर पूर्ण कर समाज को समर्पित किया जाएगा। डाड ने कहा कि माहेश्वरी समाज की लगातार प्रगति में समाज के हितैषी और दानदाताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। इन भामाशाहों की दृढ़ इच्छाशक्ति और उदार योगदान से समाज शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण के क्षेत्रों में लगातार विकास कर रहा है।
कार्यक्रम में प्रमुख भामाशाहों भैरूलाल काबरा और गोवर्धन समदानी को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। संस्था के मंत्री दिनेश कोगटा ने बताया कि इस अवसर पर आमसभा का भी आयोजन किया गया। संस्थान के संरक्षक कैलाश मुन्द्रडा ने वर्ष 2024-25 का आय-व्यय प्रस्तुत किया और आगामी रूपरेखा की जानकारी सदन के समक्ष रखी।
भव्य आयोजन में पूर्व अध्यक्ष प्रहलाद नुवाल, महावीर लढ़ा, घनश्याम पोरवाल, रामप्रसाद सोमाणी, छितरमल लढ़ा, किशन समदानी, बद्रीलाल गग्गड, शिव मून्द्रडा, महावीर चेचाणी, बापूलाल पोरवाल, किशन समदानी, कृष्णगोपाल काबरा, पुष्कर मोदी, सत्यनारायण कोठारी, अनिल पोरवाल, बालमुकुन्द डाड, पंकज डाड, सत्यनारायण बांगड, राजकुमार डाड, कैलाश काबरा, सत्यनारायण लढ़ा, रामराय गट्याणी, महेश राठी, भंवरलाल नकलक सहित अनेक पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। मंच संचालन राहुल डाड ने किया।
इस आयोजन ने माहेश्वरी समाज के उत्थान और सामूहिक विकास में भामाशाहों की भूमिका को फिर से उजागर किया। नये भवन का निर्माण न केवल समाज की संगठनात्मक ताकत को बढ़ाएगा, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने का मार्ग भी प्रशस्त करेगा।
- भीलवाड़ा माहेश्वरी समाज भवन शिलान्यासSanjay Colony Maheshwari Samaj building foundationमाहेश्वरी समाज भुमि पूजन कार्यक्रमMaheshwari Samaj Bhumipujan Bhilwaraभीलवाड़ा समाज की प्रगति में भामाशाहMaheshwari philanthropists Bhilwaraमाहेश्वरी समाज नवनिर्मित भवनMaheshwari Samaj new building Bhilwaraभीलवाड़ा शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र विकासBhilwara social welfare Maheshwariमाहेश्वरी समाज दानदाता सम्मानMaheshwari donors recognition Bhilwaraसमाजिक कार्यों में योगदान भामाशाहPhilanthropic contributions Maheshwari Samajमाहेश्वरी समाज आमसभा 2025Maheshwari Samaj general meeting 2025भीलवाड़ा संस्था अध्यक्ष श्याम लाल डाडBhilwara Maheshwari Samaj president Shyam Lal Dad"

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
