भीलवाड़ा। भारत विकास परिषद वीर शिवाजी शाखा के सचिव पंकज अग्रवाल ने वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी की घोषणा की। उन्होंने बताया कि शाखा के सभी पदाधिकारी सामूहिक रूप से सेवा कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेंगे।

मुख्य पदाधिकारी एवं संगठनात्मक दायित्व

घोषित कार्यकारिणी में अध्यक्ष पद पर कमलेश बोड़ाना को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपाध्यक्ष के रूप में नवीन अग्रवाल, राज कुमार समदानी एवं दुर्गा लाल सोनी को नियुक्त किया गया है। सचिव पद पर पंकज अग्रवाल, संयुक्त सचिव के रूप में हरीश अग्रवाल एवं वित्त सचिव के रूप में दीपक चोरड़िया कार्यभार संभालेंगे। महिला संयोजिका वर्षा मित्तल एवं महिला सह संयोजिका रेनू तोषनीवाल बनाई गई हैं। संयोजक (संपर्क) के रूप में सुनील भंसाली एवं सह संयोजक हुकम सिंह, संयोजक (सेवा) अनुराग वोहरा एवं सह संयोजक विनीत नंदवाना, संयोजक (संस्कार) सरिता जैन एवं सह संयोजक संगीता अरोड़ा, तथा संयोजक (पर्यावरण) उमेश शर्मा एवं सह संयोजक शिव बाहेती को दायित्व दिया गया है। संगठन सचिव मनोज सोनी, महिला जागृत प्रभारी डॉ. रूपा एवं सह प्रभारी मोनिका जागेटिया, युवा एवं बाल संस्कार शिविर प्रभारी सुशीला कोठारी एवं सह प्रभारी खुशबू सोनी तथा भारत को जानो प्रभारी आदित्य व्यास एवं सह प्रभारी शुभम जैन बनाए गए हैं।

सेवा प्रकल्प एवं विविध प्रभारियों की नियुक्ति

चिकित्सा, नेत्रदान एवं देहदान प्रकल्प में डॉ. महेश एवं डॉ. दीपक को जिम्मेदारी दी गई है। बधाई संदेश हेतु धर्मेंद्र देवानी, जन्मदिन प्रभारी जुगल सोमानी एवं सह प्रभारी रिंकेश अग्रवाल, अभिरुचि शिविर प्रभारी हीना सारस्वत एवं सह प्रभारी लक्ष्मी भारद्वाज नियुक्त किए गए हैं। सोशल मीडिया प्रभारी रमन अग्रवाल एवं सह प्रभारी हर्षा कोठारी, समूह गान प्रभारी टोनी गढ़िया एवं सह प्रभारी अरविंद कोठारी, गुरुवंदन छात्र अभिनंदन प्रभारी कमलेश सोमानी एवं सह प्रभारी अनिल शर्मा बनाए गए हैं। महापुरुष जयंती प्रभारी पुरुषोत्तम बंसल एवं सह प्रभारी सुनील बांगड़, संस्कृति सप्ताह प्रभारी श्वेता माहेश्वरी एवं सह प्रभारी पायल अग्रवाल, सरल विवाह प्रभारी बालकिशन निमोदिया एवं सह प्रभारी रमेश अरोड़ा तथा शोक संदेश प्रभारी प्रमोद अग्रवाल एवं सह प्रभारी सत्यनारायण लोहिया नियुक्त किए गए हैं।

विशिष्ट प्रकल्प एवं समारोह का आयोजन

इसके अतिरिक्त वन भ्रमण एवं खेल के लिए महेश बिड़ला, एक्यूप्रेशर के लिए देवानंद फूलवानी, कुटुंब प्रबोधन के लिए सुनीता–नीरज शर्मा एवं सह प्रभारी मनीषा–वीरेंद्र चतुर्वेदी, मेडिकल इक्विपमेंट बैंक के लिए कोमल मोटवानी, बैठक संचालन एवं रिकॉर्ड के लिए अजय सोमानी, स्थायी प्रकल्प के लिए अमित पटवारी एवं सह प्रभारी सुनील अचलिया को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सचिव पंकज अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि "भारत विकास परिषद का सामूहिक कार्य करने हेतु शपथ ग्रहण समारोह 5 अप्रैल को संजय कॉलोनी स्थित माहेश्वरी भवन में आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी पदाधिकारी एवं सदस्य भाग लेंगे।" भीलवाड़ा की वीर शिवाजी शाखा द्वारा सेवा और संस्कार के क्षेत्र में नई ऊर्जा के साथ कार्य करने का निर्णय लिया गया है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story