भीलवाड़ा में 17 से शुरू होगा भारत विकास परिषद् का तीन दिवसीय 'वंदे मातरम्' खेल महोत्सव, फुटबॉल समेत कई प्रतियोगिताएं
भीलवाड़ा में भारत विकास परिषद् की वीर शिवाजी शाखा 17 से 19 जुलाई तक सेठ मुरलीधर मानसिंहका कन्या महाविद्यालय में तीन दिवसीय 'वंदे मातरम्' खेल महोत्सव-2026 आयोजित करेगी। फुटबॉल, दौड़, साइकिल रेस, रस्साकशी और हूला हूप सहित कई प्रतियोगिताओं के लिए 15 जुलाई तक पंजीकरण किया जा सकेगा।

भीलवाड़ा में भारत विकास परिषद् की वीर शिवाजी शाखा परिषद् के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 17, 18 एवं 19 जुलाई को सेठ मुरलीधर मानसिंहका कन्या महाविद्यालय के खेल मैदान में तीन दिवसीय डे-नाईट 'वंदे मातरम्' फुटबॉल प्रतियोगिता एवं खेल महोत्सव-2026 का आयोजन करेगी। तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में विभिन्न आयु वर्गों के प्रतिभागी अलग-अलग खेल प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
शाखा अध्यक्ष कमलेश बोडाना ने बताया कि खेल महोत्सव में फुटबॉल प्रतियोगिता के साथ-साथ दौड़, साइकिल रेस, रस्साकशी एवं हूला हूप प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। सभी प्रतियोगिताएं विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित होंगी तथा विजेता प्रतिभागियों को आकर्षक पारितोषिक प्रदान किए जाएंगे।
खेलकूद प्रभारी महेश बिडला ने जानकारी देते हुए बताया कि फुटबॉल प्रतियोगिता में 5 से 10 वर्ष बालक एवं बालिका, 11 से 15 वर्ष बालक एवं बालिका तथा 18 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के पुरुष एवं महिला वर्ग की टीमें भाग लेंगी। इसके अतिरिक्त अन्य खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 3 से 80 वर्ष तक के विभिन्न आयु वर्गों में किया जाएगा, जिससे सभी आयु वर्ग के प्रतिभागियों को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।
शाखा सचिव हरीश अग्रवाल ने बताया कि सभी प्रतियोगिताएं प्रतिदिन सायं 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक आयोजित की जाएंगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी 15 जुलाई तक अपना पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण एवं अधिक जानकारी के लिए वैभव अग्रवाल (7045073776), हरीश अग्रवाल (9828544863) तथा महेश बिडला (9413757451) से संपर्क किया जा सकता है।
शाखा पदाधिकारियों ने शहरवासियों से परिवार सहित अधिक से अधिक संख्या में आयोजन स्थल पर पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने तथा तीन दिवसीय 'वंदे मातरम्' खेल महोत्सव-2026 को सफल बनाने की अपील की है।

Anshul Toshniwal, Bhilwara
नाम: अंशुल तोषनीवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)
अनुभव: 6 माह
परिचय
अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।
