भीलवाड़ा: भारत विकास परिषद् ने 2000 लोगों को पिलाया ठंडा नींबू पानी
वीर शिवाजी शाखा द्वारा आजाद चौक पर भीषण गर्मी से राहत के लिए विशेष सेवा शिविर का आयोजन कर राहगीरों और श्रमिकों को शीतल पेय वितरित किया गया।

भीलवाड़ा के आजाद चौक स्थित एंजॉय कलेक्शन के बाहर भारत विकास परिषद् वीर शिवाजी शाखा के सदस्य राहगीरों को ठंडा नींबू पानी पिलाने हेतु एकत्रित हुए। इस सेवा कार्य का नेतृत्व कार्यक्रम प्रभारी रिंकेश अग्रवाल ने किया, जिसमें केंद्रीय और प्रांतीय पदाधिकारियों सहित शाखा के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
चिलचिलाती धूप और झुलसाती भीषण गर्मी के बीच भारत विकास परिषद् की वीर शिवाजी शाखा ने सेवा का एक अनूठा और अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। नगर के आजाद चौक स्थित एंजॉय कलेक्शन (रिंकेश जी की दुकान) पर आयोजित एक विशेष सेवा प्रकल्प के माध्यम से शाखा ने तपती गर्मी से बेहाल राहगीरों, मेहनत-कश मजदूरों, स्थानीय व्यापारियों और आमजन सहित लगभग 2000 लोगों को शीतल पेय एवं नींबू पानी का वितरण कर बड़ी राहत पहुंचाई।
सेवा, संस्कार और समर्पण के ध्येय को चरितार्थ करते हुए आयोजित इस कार्यक्रम में शाखा के सदस्यों ने न केवल प्यास बुझाई, बल्कि मानवता की सेवा का सशक्त संदेश भी प्रसारित किया। इस पुनीत कार्य की जनमानस द्वारा व्यापक सराहना की गई। उपस्थित नागरिकों का कहना था कि पारा चढ़ने के साथ ही इस प्रकार के जल सेवा के प्रयास आमजन के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। शाखा अध्यक्ष कमलेश बोडाना ने इस अवसर पर परिषद् के सेवाभावी संकल्प को दोहराते हुए कहा कि भारत विकास परिषद् सदैव समाजहित के कार्यों में अग्रणी रही है और जनसेवा का यह अटूट सिलसिला भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।
यह सफल आयोजन कार्यक्रम प्रभारी रिंकेश अग्रवाल के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें सह-प्रभारी योगेश मित्तल, हितेश तोषनीवाल, अमित पटवारी एवं विजय अग्रवाल ने समस्त व्यवस्थाओं के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। इस सेवा कार्य के दौरान केंद्रीय पदाधिकारी मुकेश लाठी, प्रांतीय प्रभारी सुभाष मोटवानी सहित दुर्गा लाल सोनी, वर्षा मित्तल, दीपक चोरड़िया, रेनू तोषनीवाल, हितेश तोषनीवाल, अनीता पटवारी, आदित्य व्यास, अशोक राठी, संगीता ओझा एवं शिव खेमका जैसे प्रमुख सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। शाखा के समस्त कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह और तन्मयता के साथ इस पुनीत कार्य में हाथ बंटाकर इसे सफल बनाया, जिससे भीषण गर्मी के बीच सेवा की एक शीतल लहर पूरे क्षेत्र में महसूस की गई।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
