भीलवाड़ा में भारत विकास परिषद का अभिरुचि शिविर 25 मई से होगा शुरू
वीर शिवाजी शाखा द्वारा आयोजित इस 7 दिवसीय शिविर में बच्चों और युवाओं को संगीत, कंप्यूटर, डांस और पब्लिक स्पीकिंग सहित कई विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

भीलवाड़ा में बच्चों एवं युवाओं की छुपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने तथा उनमें संस्कार, आत्मविश्वास और रचनात्मकता के विकास के उद्देश्य से भारत विकास परिषद की वीर शिवाजी शाखा द्वारा 25 मई से 31 मई 2026 तक “अभिरुचि शिविर” का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर सेंट्रल अकैडमी, रामधाम रोड, आजाद नगर, भीलवाड़ा में आयोजित होगा। शाखा अध्यक्ष कमलेश बोड़ाना ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर का उद्देश्य बच्चों और युवाओं की प्रतिभा को सही दिशा और मंच उपलब्ध कराना है।
शिविर में विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा विशेष कक्षाएं संचालित की जाएंगी। संगीत की कक्षाएं हरीश गंधर्व द्वारा तथा ढोलक-तबला प्रशिक्षण मनीष गंधर्व द्वारा दिया जाएगा। एडवांस टैली विद GST एवं वैदिक ज्योतिष की जानकारी CS शेखर सारस्वत प्रदान करेंगे। कंप्यूटर डिजाइनिंग का प्रशिक्षण दिनेश सोनी द्वारा दिया जाएगा, जबकि मेहंदी कला का प्रशिक्षण मोना जी द्वारा कराया जाएगा।
इसी क्रम में स्केच एवं कैनवास पेंटिंग की कक्षाएं आशीष शर्मा लेंगे। ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण भी मोना जी द्वारा दिया जाएगा। पब्लिक स्पीकिंग एवं पर्सनालिटी डेवलपमेंट विषय पर डॉ. रूपा पारिक मार्गदर्शन देंगी। डिजिटल मार्केटिंग की जानकारी गजानंद बोहरा द्वारा प्रदान की जाएगी। क्राफ्ट एवं बॉटल आर्ट की कक्षाएं मिकिता जैन द्वारा संचालित होंगी।
नृत्य प्रशिक्षण के अंतर्गत सोनू पडियार द्वारा डांस, करिश्मा सक्सेना द्वारा गरबा तथा लखन बैरवा द्वारा फ्री स्टाइल डांस सिखाया जाएगा। खेल गतिविधियों में स्केटिंग प्रशिक्षण अभिषेक शर्मा एवं बैडमिंटन प्रशिक्षण पूजा राठौड़ द्वारा दिया जाएगा।
शिविर के दौरान प्रतिदिन अंतिम आधे घंटे में विशेष जागरूकता सत्र भी आयोजित किए जाएंगे, जिनमें डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी जाएगी तथा आरटीओ अधिकारियों द्वारा ऑनलाइन फ्रॉड एवं साइबर ठगी से बचाव के उपायों के प्रति बच्चों एवं अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा।
शिविर प्रभारी हीना सारस्वत ने बताया कि प्रतिभागियों को उनकी रुचि के अनुसार विविध विधाओं का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे उनकी क्षमताओं का विकास हो सके और वे भविष्य में इन कौशलों का उपयोग कर सकें। साथ ही शिविर में अनुशासन, संस्कार एवं रचनात्मक गतिविधियों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित यह अभिरुचि शिविर भीलवाड़ा के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है, जो उन्हें बहुआयामी कौशलों से सशक्त करने की दिशा में प्रभावी भूमिका निभाएगा।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
