भीलवाड़ा: भाईचारा कमेटी ने मरहूम महबूब खां कायमखानी के लिए की दुआ ए मगफिरत
सुभाष नगर में आयोजित बैठक में समाज के गणमान्य लोगों ने महबूब खां के इंतकाल पर शोक व्यक्त कर जन्नतुल फिरदौस में आला मकाम के लिए अल्लाह से प्रार्थना की।

मानवता और आपसी सौहार्द की मिसाल पेश करते हुए सुभाष नगर भाईचारा कमेटी द्वारा मरहूम जनाब महबूब खां कायमखानी की स्मृति में एक विशेष शोक सभा एवं दुआ-ए-मगफिरत का आयोजन किया गया। सुभाष नगर मलाण निवासी फूल मोहम्मद एवं ताज मोहम्मद कायमखानी के पूजनीय वालिद महबूब खां कायमखानी के इंतकाल पर आज रविवार को उनके निवास स्थान पर कमेटी के सदस्यों और क्षेत्रवासियों ने एकत्रित होकर दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की। इस दौरान आयोजित बैठक में अल्लाह ताला से मरहूम को जन्नतुल फिरदौस में आला मकाम अता फरमाने और शोकाकुल परिवार को संबल प्रदान करने के लिए विशेष दुआ-ए-मगफिरत की गई।
मूल रूप से लांबिया स्टेशन के निवासी रहे मरहूम महबूब खान का इंतकाल बीते रविवार को हुआ था। वे अपने पीछे एक भरा-पूरा और सुखी परिवार छोड़ गए हैं। उल्लेखनीय है कि उनके अंतिम संस्कार और दफन की रस्मों में कायमखानी समाज के प्रबुद्धजनों सहित भीलवाड़ा के विभिन्न क्षेत्रों से आए कई गणमान्य व्यक्तियों ने बड़ी संख्या में शिरकत की थी। भाईचारा कमेटी द्वारा आयोजित इस शोक सभा ने न केवल दिवंगत व्यक्तित्व के प्रति सम्मान प्रकट किया, बल्कि समाज में एकजुटता और संवदेना का संदेश भी प्रवाहित किया है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
