भीलवाड़ा में लोक देवता भगवान श्री देवनारायण जी के जन्मोत्सव भादवी छठ के पावन पर्व पर अखिल भारतीय मेवाड़ा गाडरी समाज महासभा, भीलवाड़ा के तत्वावधान में विशाल देव ध्वज शोभायात्रा निकाली गई। युवा संभाग अध्यक्ष भैरूलाल खायड़ा के नेतृत्व में आयोजित शोभायात्रा में समाजजन और देवभक्त श्रद्धा एवं उल्लास के साथ शामिल हुए।

देव ध्वज शोभायात्रा कार्यक्रम के संयोजक भैरूलाल गाडरी (खायड़ा) ने बताया कि बुधवार को प्रातः 10.15 बजे पांसल स्थित श्री देवनारायण जी मंदिर से विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा रवाना हुई। गाजे-बाजे, डीजे और पारंपरिक चंग की थाप के बीच श्रद्धालु ध्वज लहराते हुए आगे बढ़े। शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरने के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।

शोभायात्रा इसके बाद हरणी स्थित भगवान श्री सांवरिया सेठ गाडरी समाज मंदिर पहुंची, जहां धर्मसभा आयोजित की गई और कार्यक्रम का समापन हुआ। धर्मसभा में महासभा के पदाधिकारियों ने गाडरी समाज के युवाओं, प्रबुद्धजनों एवं देवभक्तों से समाज में संगठित रहने, सामाजिक कुरीतियों को मिटाने और धर्म लाभ लेने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि किशन गाडरी (नाथद्वारा) और विशिष्ट अतिथि देवीलाल खेराबाद (अध्यक्ष, मंदिर ट्रस्ट) रहे। भैरूलाल (सचिव, हरणी) की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता भैरूलाल खायड़ा ने की, जबकि मंच संचालन भंवर गाडरी (जिला परिषद सदस्य) ने किया। कार्यक्रम में नारायण (पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, खेड़लिया), रामप्रसाद (गोकुलपुरा), सत्यप्रकाश (पांसल), किशन (हरणी), बद्री (हरणी), भैरू (कादीसाहना), बालू (देवरिया), राजु लाल नाथजी का खेडा, रामचंद्र (सुवाणा), दोलालाल (मालोला), प्रकाश (भादु), भैरू (गठीलाखेड़ा), शंकर (बालापुरा), पप्पू (पायरा), देवकिशन (नांसदा), राजेश (हरणी), उदयलाल (ईंटमारिया), शिवलाल (प्रतापपुरा), नारायण (गाडरीखेड़ा), दुर्गेश (खेरूणा), राहुल (पारोली), गोपाल (रतनपुरा), राजू (नाथजी का खेड़ा), गोपाल (हमीरगढ़), सत्तू (देवली), जगदीश (रायपुर), दिनेश (नांदसा), रामनारायण (बागौर), राजू (भगतपुरिया), कन्हैयालाल, गोपाल श्रीनगर तथा सुनील (गठीलाखेड़ा) सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

आयोजन को सफल बनाने में भामाशाह जगदीश (हलेड़), गोपाल (गाडरीखेड़ा), सांवरा (बरड़ोद), महावीर (मेगरास), भैरू (लोड़ा महुआ), राजू (रतनपुरा), सांवरा (गाडरीखेड़ा), जगदीश (पिपली), जमना गाडरी, शंकर (छापरी) एवं राधेश्याम (फतेहगढ़) का विशेष सहयोग रहा। अंत में भगवान देवनारायण जी के जयकारों और महाआरती के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

इस प्रकार भादवी छठ के अवसर पर पांसल से हरणी तक निकली देव ध्वज शोभायात्रा पूजा-अर्चना, धार्मिक आयोजन और समाजजनों की सहभागिता के साथ संपन्न हुई।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story