विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब, भीलवाड़ा जिला शाखा द्वारा आयोजित एक गरिमामय समारोह में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में समर्पित एस्ट्रोलोजर श्रीमती चेतना एवं श्री पुरुषोत्तम बसेर को 'पर्यावरण मित्र सम्मान-2026' से सम्मानित किया गया। क्लब की पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमती कान्ता एवं श्री बी.एल. मेलाणा ने बसेर दम्पत्ति को यह प्रतिष्ठित सम्मान भेंट कर उनके सराहनीय योगदान को रेखांकित किया।

समारोह की जानकारी देते हुए क्लब की भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष डॉ. श्रीमती चेतना एवं श्री सुनील जागेटिया ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब की विभिन्न जिला शाखाओं द्वारा राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती अनिता एवं डॉ. अशोक सोडाणी के कुशल निर्देशन में देशभर में वर्ष भर पर्यावरण संरक्षण हेतु विविध कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं। इसी कड़ी में भीलवाड़ा जिला शाखा द्वारा पिछले छह वर्षों से निरंतर चलाए जा रहे पर्यावरण अभियानों में बसेर दम्पत्ति का विशेष योगदान रहा है। क्लब के पूर्व जिला पर्यावरण सचिव के रूप में कार्य करते हुए एस्ट्रोलोजर श्रीमती चेतना एवं श्री पुरुषोत्तम बसेर के नेतृत्व में शहर भर में औषधीय एवं सामान्य पौधों का व्यापक स्तर पर रोपण किया गया है। साथ ही, उनके द्वारा पर्यावरण जागरूकता हेतु संचालित की गई गतिविधियाँ अत्यंत प्रेरणास्पद रही हैं। उनके इसी समर्पण और अथक प्रयासों के दृष्टिगत भीलवाड़ा जिला शाखा ने उन्हें इस विशेष सम्मान से विभूषित करने का निर्णय लिया। यह सम्मान न केवल दम्पत्ति के योगदान का सम्मान है, बल्कि यह भविष्य में समाज को पर्यावरण संरक्षण के प्रति अधिक सक्रिय होने की प्रेरणा भी प्रदान करता है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story