भीलवाड़ा में 'बरसती मल्टी क्यूजीन रेस्टोरेंट' का हुआ भव्य शुभारंभ
भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी ने नागोरी गार्डन स्थित रेस्टोरेंट का फीता काटकर उद्घाटन किया।

भीलवाड़ा में बरसती मल्टी क्यूजीन रेस्टोरेंट के उद्घाटन अवसर पर विधायक अशोक कुमार कोठारी और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा मौजूद रहे।
भीलवाड़ा, 26 जून। शहर के नागोरी गार्डन स्थित सिटी कोतवाली रोड पर नवस्थापित वातानुकूलित "बरसती मल्टी क्यूजीन रेस्टोरेंट" का भव्य शुभारंभ भीलवाड़ा विधायक अशोक कुमार कोठारी के मुख्य आतिथ्य एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक अशोक कुमार कोठारी ने रेस्टोरेंट संचालक एवं उनके परिवार को नवीन प्रतिष्ठान के शुभारंभ पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने व्यवसाय की निरंतर उन्नति और सफलता की कामना करते हुए इसे शहर के लिए एक सकारात्मक कदम बताया। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा ने रेस्टोरेंट परिवार को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि यह प्रतिष्ठान अपनी गुणवत्तापूर्ण एवं शुद्ध शाकाहारी भोजन सेवाओं के माध्यम से शहरवासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा और उत्तरोत्तर प्रगति की ओर अग्रसर होगा।
समारोह के दौरान रेस्टोरेंट के संचालक रविंद्र सिंह लूणावत ने विधायक अशोक कुमार कोठारी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा सहित उपस्थित सभी अतिथियों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने जानकारी दी कि रेस्टोरेंट में ग्राहकों के लिए विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट एवं शुद्ध शाकाहारी मल्टी क्यूजीन व्यंजन उपलब्ध रहेंगे, जो स्वाद और गुणवत्ता का अनूठा संगम होंगे। इस शुभारंभ कार्यक्रम में शहर के अनेक गणमान्य नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रतिष्ठान की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
