भीलवाड़ा। शहर के पॉश और सुरक्षित माने जाने वाले बापूनगर क्षेत्र में सोमवार रात चोरों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देकर पुलिस गश्त की पोल खोल दी।


वारदात का विवरण

नहर के पास रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर नवरतन सोनी के सूने मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने करीब 3 घंटे तक इत्मीनान से घर खंगाला। वारदात के समय पूरा परिवार दिल्ली गया हुआ था।

बेटी होने की खुशी में दिल्ली गया था परिवार

  • नवरतन सोनी दिल्ली में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं।
  • उनके घर बेटी होने की खुशी में उनके पिता गोपाल सोनी और भाई सहित परिवार के सभी सदस्य चार दिन पहले दिल्ली गए थे।
  • पीछे घर सूना पाकर सोमवार रात चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और अंदर दाखिल हो गए।
  • चोरों ने रोशनदान का सरिया मोडक़र गेस्ट रूम और अन्य कमरों में प्रवेश किया।

तिजोरी और अलमारियां तोड़ खंगाला कोना-कोना

चोरों ने घर के भीतर करीब 3 घंटे बिताए और कोना-कोना छान मारा। अलमारियों और तिजोरी के ताले तोडक़र सारा सामान बिखेर दिया गया। मंगलवार रात जब परिवार भीलवाड़ा पहुँचा, तो घर के हालात देखकर दंग रह गया।

प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, चोर 30 तोला सोना, एक किलोग्राम से अधिक चांदी के गहने, चांदी के सिक्के व बर्तन और 3 लाख रुपये नकद (जिनमें 40 हजार रुपये की नई नोटों की गड्डियां शामिल थीं) ले उड़े।

पुलिस गश्त पर उठे सवाल, लोगों में आक्रोश

पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देख गोपाल सोनी को सूचित किया, जिसके बाद प्रताप नगर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और साक्ष्य जुटाए।

"स्थानीय बाशिंदों का कहना है कि प्रताप नगर थाने का अधिकांश इलाका नवसृजित गांधी नगर थाने में चले जाने के बावजूद क्षेत्र में प्रभावी गश्त नहीं हो पा रही है। पुलिस की इसी सुस्ती के कारण बेखौफ बदमाश आए दिन बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।"
Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story