भीलवाड़ा में एक गंभीर घटना को लेकर हिंदू संगठनों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। संगठनों ने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए स्पष्ट कह दिया है कि अगर 72 घंटे के भीतर आरोपित नहीं पकड़ा गया, तो पूरा भीलवाड़ा बंद रहेगा। आक्रोशित संगठनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए इसे आस्था पर गहरा प्रहार बताया है और मांग की है कि 72 घंटे में सलाखों के पीछे हो हैवान।

गुड फ्राइडे पर शांति और सद्भावना की प्रार्थना

आज देश भर में गुड फ्राइडे का पर्व श्रद्धा और शांति के साथ मनाया जा रहा है। इस विशेष अवसर पर क्रिश्चियन सेवा समिति के अध्यक्ष, गुडविन मसीह ने भीलवाड़ा के समस्त चर्चों में होने वाले कार्यक्रमों और इस दिन के महत्व के बारे में जानकारी साझा की। क्रिश्चियन समाज के पिछले 40 दिनों से चल रहे विशेष उपवास आज गुड फ्राइडे के दिन संपन्न हुए। भीलवाड़ा के सभी चर्चों में दोपहर के समय 3 घंटे की विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की जा रही है, जिसमें धर्मगुरुओं द्वारा ईसा मसीह के उन 7 वचनों पर आधारित बाइबल का संदेश दिया जा रहा है, जो उन्होंने क्रूस पर कहे थे।

क्षमा का संदेश और विश्व शांति की कामना

मसीह ने बताया कि प्रभु यीशु ने उन्हें यातनाएं देने वालों के लिए भी ईश्वर से क्षमा मांगी थी। उन्होंने कहा, "हे पिता, इन्हें माफ करना क्योंकि ये नहीं जानते कि ये क्या कर रहे हैं।" इस वर्ष की प्रार्थना का मुख्य केंद्र विश्व में जारी युद्ध और अशांति है, जहां विशेष रूप से युद्ध को रोकने और पूरे देश व दुनिया में शांति बहाली के लिए प्रार्थना की जा रही है। गुडविन मसीह ने भीलवाड़ा के निवासियों से कहा कि आज का दिन हम सबके लिए शुभ हो और समाज में शांति व भाईचारा बना रहे।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story