भीलवाड़ा में बलाई समाज का प्रथम सामूहिक विवाह और छात्रावास उद्घाटन
भीलवाड़ा में आयोजित महाकुंभ में 27 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ और समाज के विद्यार्थियों के लिए नवनिर्मित छात्रावास का लोकार्पण किया गया।

भीलवाड़ा के छात्रावास मैदान में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन के दौरान विधि-विधान से विवाह संस्कार संपन्न कराते समाजबंधु और उपस्थित जनसमूह।
भीलवाड़ा में बलाई समाज का ऐतिहासिक महाकुंभ: प्रथम सामूहिक विवाह सम्मेलन एवं छात्रावास उद्घाटन समारोह ने रचा इतिहास
भीलवाड़ा की धरती पर बलाई मेघवंशी समाज ने एक ऐसा स्वर्णिम अध्याय लिखा, जिसे वर्षों तक याद रखा जाएगा। प्रथम सामूहिक विवाह सम्मेलन एवं बलाई समाज छात्रावास के उद्घाटन समारोह ने समाज की एकजुटता, अनुशासन और संगठन शक्ति का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया।
भव्य शुभारंभ और जनसमूह
अखिल भारतीय बलाई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष "बाबूलाल बच्छेर (पूर्व विधायक जयपुर) ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।"
- प्रवक्ता प्रकाश मेघवंशी ने बताया कि छात्रावास मैदान में आयोजित इस सम्मेलन में 50 हजार से अधिक समाजबंधुओं की उपस्थिति रही।
- इस उपस्थिति ने मेघवंशी समाज की मजबूती और एकजुटता का परिचय दिया।
- पहली बार आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में अनुशासन, संयम और धैर्य की अद्भुत झलक देखने को मिली।
सामूहिक विवाह: 27 जोड़े बने हमसफर
संपूर्ण विधि-विधान के साथ "तुलसी विवाह सहित 27 वर-वधुओं ने उत्साहपूर्वक सात फेरे लेकर नए जीवन की शुरुआत की।" सामूहिक विवाह सम्मेलन ने सामाजिक समरसता, आर्थिक सहयोग और परंपराओं के संरक्षण का संदेश दिया।
शिक्षा के लिए ऐतिहासिक पहल: छात्रावास उद्घाटन
बलाई समाज छात्रावास का उद्घाटन समाज के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। यह छात्रावास समाज के विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए सशक्त आधार प्रदान करेगा। समाज के भामाशाहों ने पहली बार इतनी बड़ी संख्या में आगे आकर आर्थिक सहयोग प्रदान किया। युवाओं की एकजुटता और भामाशाहों के सहयोग ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।
व्यवस्था एवं समर्पण
भोजन व्यवस्था से लेकर मंच संचालन तक हर कार्यकर्ता ने जी-जान से मेहनत की। व्यवस्थाओं की सुचारुता ने कार्यक्रम की गरिमा को और ऊंचाई दी। यह आयोजन केवल एक समारोह नहीं, बल्कि समाज के स्वाभिमान, संगठन शक्ति और भविष्य निर्माण का प्रतीक बन गया। सफल आयोजन के लिए समस्त आयोजन समिति, भामाशाहों और समाजबंधुओं को हार्दिक शुभकामनाएं।
आयोजन समिति एवं सहयोगी महानुभाव
इस ऐतिहासिक आयोजन में छात्रावास कमेटी की संरक्षक पूर्व जिला प्रमुख श्रीमती सुशीला सालवी के मार्गदर्शन में पूरी युवा टीम के अथक प्रयासों से यह महाकुंभ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें प्रमुख रूप से सम्मिलित रहे:
- छात्रावास कमेटी: अध्यक्ष भंवर बलाई
- विवाह सम्मेलन कमेटी: अध्यक्ष मिश्री लाल बलाई
- महिला कार्यकारिणी: जिलाध्यक्ष एडवोकेट आशा मेघवंशी
- प्रमुख पदाधिकारी: गोवर्धन लाल बलाई, भाजपा पूर्व जिला महामंत्री रोशन मेघवंशी, उपाध्यक्ष छोटूलाल बलाई, महामंत्री लादूलाल बलाई, कोषाध्यक्ष नारायण लाल बलाई
- अन्य सक्रिय सदस्य: चेतन सालवीं, भीमलाल सालवीं, रतनलाल सालवीं, राजेश मेघवंशी, गोविन्द बलाई, पूर्व कमेटी के जिलाध्यक्ष सुरेश बलाई, जगदीश बलाई, पूरण मेघवंशी, ओमप्रकाश मेहरा, शंकरलाल बलाई, पूर्व पार्षद हरीश सालवीं, शंकर डांगी, लालचन्द जेईएन, नारायण लाल, नारायण लाल हरणी कलां, पुष्पेन्द्र बलाई, आदर्श मेघवंशी, रतनलाल बलाई, रतन मेघवंशी, जगन्नाथ बलाई, कैलाश बलाई, दयाराम दिव्य, बाबूलाल बलाई।
"इन सभी के अथक प्रयासों से यह महाकुंभ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।"

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
