भीलवाड़ा के बदनौर थाना क्षेत्र में करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग दया राम पुत्र भोला गुर्जर निवासी परा के लापता होने के बाद उनकी लाश खेत पर स्थित कुएं में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। दया राम बुधवार सुबह करीब 10 बजे मवेशी चराने के लिए खेत गए थे, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। गुरुवार सुबह तलाश के दौरान कुएं के पास उनके जूते और कुर्ता (बगतरी) मिले, जिसके बाद परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई।

कुएं के पास जूते और कुर्ता मिलने के बाद परिजनों तथा ग्रामीणों ने कुएं में तलाश शुरू की। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत और जद्दोजहद के बाद कुएं का पानी तुड़वाकर दया राम का शव बाहर निकाला गया।

कुएं में शव मिलने की सूचना पर बदनौर थाना प्रभारी (आरपीएस प्रोबेशनर) अनिल और सहायक उपनिरीक्षक इंद्रजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना करने के बाद शव को कब्जे में लिया और राजकीय चिकित्सालय स्थित मोर्चरी भेज दिया।

राजकीय चिकित्सालय में डॉक्टरों की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

पुलिस की शुरुआती जांच में मामला दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए हर संभावित पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है। दया राम के कुएं में मिलने से उनकी मौत की परिस्थितियां जांच का विषय बनी हुई हैं।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story