कलयुगी करतूत! बड़लियास की झाड़ियों में मिला नवजात भ्रूण, इंसानियत शर्मसार; पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी
भीलवाड़ा के बड़लियास में झाड़ियों में नवजात भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और लोगों से अफवाहों से बचते हुए सहयोग की अपील की है।

भीलवाड़ा जिले के बड़लियास कस्बे में मानवता को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। कस्बे की एक सुनसान जगह पर झाड़ियों में नवजात भ्रूण लावारिस हालत में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और इस घटना को लेकर लोगों में आक्रोश देखने को मिला।
सूचना मिलते ही बड़लियास थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और नवजात भ्रूण को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच तेज कर दी है।
प्रारंभिक जांच और घटनास्थल की परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस को आशंका है कि लोक-लाज या किसी अन्य काले सच को छिपाने के उद्देश्य से भ्रूण को वहां लाकर फेंका गया है। पुलिस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है और आसपास के लोगों से गहन पूछताछ भी की जा रही है।
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने लोगों से सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस ने आमजन से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी के पास इस कृत्य को अंजाम देने वाले संदिग्धों के संबंध में कोई पुख्ता या छोटी से छोटी जानकारी भी हो तो वह तत्काल पुलिस को सूचित करे। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने इस कृत्य के जिम्मेदार लोगों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजने की मांग की है।

Anshul Toshniwal, Bhilwara
नाम: अंशुल तोषनीवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)
अनुभव: 6 माह
परिचय
अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।
