भीलवाड़ा। अवैध बजरी खनन व परिवहन के खिलाफ पुलिस का अभियान निरंतर जारी है। इसी के तहत आज बड़लियास पुलिस ने नदी में दबिश देकर एक जेसीबी व डंपर जब्त कर दोनों चालकों को गिरफ्तार कर लिया।

कार्रवाई का विवरण और स्थान

मिली जानकारी के अनुसार, बड़लियास थाने के एएसआई जेठमल ने डीएसटी की सूचना पर पुलिस जाब्ते के साथ सवाईपुर के नजदीक कंवलियास इलाके में नदी में दबिश दी। जहां एक डंपर व जेसीबी अवैध बजरी खनन में लगे मिले। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर प्रकरण दर्ज किया।

आरोपियों की गिरफ्तारी

इस मामले में इन वाहनों के चालकों बशमीन खां मेव व दीपक प्रजापत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रशासन द्वारा क्षेत्र में अवैध खनन गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए यह कार्रवाई की गई है। बड़लियास पुलिस ने नदी में दबिश देकर एक जेसीबी व डंपर जब्त कर दोनों चालकों को गिरफ्तार कर लिया।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story