बनास नदी में पुलिस की बड़ी दबिश: अवैध बजरी परिवहन करते तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त
भीलवाड़ा के बड़लियास में पुलिस ने अवैध बजरी माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बनास नदी क्षेत्र से बजरी परिवहन करते तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त कर पुलिस ने माफियाओं के नेटवर्क पर कड़ा प्रहार किया है। जानिए क्या है पूरी खबर।

भीलवाड़ा जिले के बड़लियास थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध बजरी खनन और परिवहन के खिलाफ एक बड़ी और प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया है। अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, पुलिस ने बनास नदी क्षेत्र से अवैध बजरी का परिवहन कर रहे तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त कर लिया है। क्षेत्र में बजरी माफियाओं के नेटवर्क को ध्वस्त करने के उद्देश्य से थानाधिकारी जसवंत सिंह के नेतृत्व में गठित तीन विशेष पुलिस टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर यह सफलता हासिल की।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सरहद रेण, सोलंकीयों का खेड़ा और आकोला से एक-एक स्वराज ट्रैक्टर मय ट्रॉली को जब्त कर बड़लियास थाने में खड़ा करवाया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बजरी माफियाओं के खिलाफ तीन अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए हैं। इस ऑपरेशन को सफल बनाने वाली पुलिस टीमों में गोपाल सिंह (सउनि), सांवलदान (हैड कांस्टेबल) और जितेंद्र कुमार (हैड कांस्टेबल) के नेतृत्व में तैनात पुलिसकर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। थानाधिकारी जसवंत सिंह ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और माफियाओं के खिलाफ ऐसी सख्त दंडात्मक कार्रवाई भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी। इस त्वरित कार्रवाई से अवैध बजरी कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
