श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर भीलवाड़ा के बाबूगिरी जी महाराज को श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा द्वारा महामंडलेश्वर की उपाधि से विभूषित किए जाने की खुशी में मंदिर परिवार एवं भक्तों ने उन्हें लग्जरी फॉर्च्यूनर गाड़ी भेंट की। सोमवार दोपहर शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हाथीभाटा आश्रम के महंत संतदासजी महाराज के सानिध्य में मुख्य भेंटकर्ता हेमन्तपुरी गोस्वामी एवं महावीर सोमानी ने वाहन की चाबी महामंडलेश्वर बाबूगिरी महाराज को समर्पित की।

वैदिक परंपरा के अनुसार वाहन की पूजा-अर्चना पंडित अशोक व्यास एवं पंडित देवेन्द्र शास्त्री ने संपन्न कराई। इस अवसर पर उपस्थित भक्तों ने कहा कि प्रभु भक्ति एवं मानव सेवा के कार्यों में सदैव अग्रणी रहने वाले बाबूगिरी महाराज को श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा मायापुर हरिद्वार के सचिव एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत डॉ. रविन्द्रपुरी महाराज सहित अनेक प्रमुख संतों के सानिध्य में 13 अप्रैल को भीलवाड़ा में प्रख्यात कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा के दौरान महामंडलेश्वर पद पर पट्टाभिषेक किया गया था।

महामंडलेश्वर पद पर हुए इस पट्टाभिषेक से श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर से जुड़े हजारों भक्तों एवं सनातन धर्मावलंबियों में हर्ष की लहर दौड़ गई थी। इसके बाद मंदिर परिवार एवं प्रमुख भक्तों ने इस उपलक्ष्य में बाबूगिरी महाराज को लग्जरी वाहन भेंट करने का निर्णय लिया, जिसके तहत सोमवार को फॉर्च्यूनर वाहन समर्पित किया गया।

कार्यक्रम में पुजारी मुरारी पांडे, पुजारी ओम पाराशर, श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर ट्रस्ट के महावीर अग्रवाल, रमेश बंसल, सांवरमल बंसल, समाजसेवी गजानंद बजाज, राधेश्याम सोमानी, सुनील जागेटिया, पीयूष डाड, सत्येन्द्र बिरला, रजनीकांत आचार्य, बद्रीलाल सोमानी, रामेश्वरलाल ईनाणी, राजेश कुदाल, ललित सोमानी, अलका जोशी, राजेश तिवारी, शिव समदानी कारोई, सांवरनाथ कारोई सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।

महामंडलेश्वर बाबूगिरी महाराज ने सभी भक्तों का दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत एवं सम्मान किया तथा आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने सभी के प्रति मंगलभावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि सनातन धर्म एवं मानव सेवा के कार्य निरंतर जारी रहेंगे तथा भक्तों द्वारा भेंट किए गए इस वाहन का उपयोग धर्म के प्रचार-प्रसार और सेवा कार्यों में किया जाएगा। पूरे आयोजन के दौरान "श्री शिवाय नमस्तुभ्यं", "जय श्री राम" एवं "श्री संकटमोचन हनुमानजी महाराज" के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story