Bhilwara: भजन संध्या में बाबा रामदेव के जयकारे, महापौर का स्वागत
मरुधरा माहेश्वरी युवा मंच की भजन संध्या में बीकानेर के कलाकार नानू गोपाली की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु झूमे, नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का हुआ अभिनंदन।

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। बाबा रामदेव जी के जयकारों और भजनों की गूंज से शहर का रामेश्वरम भवन देर रात तक भक्तिमय रहा। मरुधरा माहेश्वरी युवा मंच की ओर से आयोजित भव्य भजन संध्या में बीकानेर के कलाकार नानू गोपाली ने बाबा रामदेव जी के भजनों की प्रस्तुतियां दीं, जिन पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होकर देर रात तक झूमते रहे।
नानू गोपाली ने जैसे ही बाबा रामदेव जी के भजनों की तान छेड़ी, कार्यक्रम स्थल पर तालियों और जयकारों की गूंज उठने लगी। एक के बाद एक भजनों की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। कई श्रद्धालु जयकारों के साथ बाबा रामदेव जी की आराधना में लीन रहे। भजन संध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में नवनिर्वाचित महापौर श्रीमती जसवंत कंवर एवं उपमहापौर राधेश्याम सोमानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान मरुधरा माहेश्वरी संस्थान व युवा मंच की ओर से दोनों जनप्रतिनिधियों का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
मरुधरा माहेश्वरी युवा मंच के अध्यक्ष मनीष बजाज ने बताया कि मरुभूमि के आराध्य बाबा रामदेव जी की भक्ति में शहर देर रात तक सराबोर रहा। पूरे कार्यक्रम स्थल पर भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भजन संध्या में भाग लेकर बाबा रामदेव जी के प्रति अपनी आस्था प्रकट की।
युवा मंच प्रभारी महादेव बाहेती ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य बाबा रामदेव जी की भक्ति और उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के साथ समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक एकता की भावना को मजबूत करना है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में मरुधरा माहेश्वरी संस्थान के अध्यक्ष दिनेश राठी, सचिव नारायण बाहेती, कोषाध्यक्ष कूंज बिहारी चांडक, राकेश काबरा, महेश जाजू, युवा मंच सचिव हर्ष राठी, कार्यक्रम प्रभारी आशीष लखानी, आशीष बाहेती, भरत बाहेती सहित मंच के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। युवा मंच ने आयोजन में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Anshul Toshniwal, Bhilwara
नाम: अंशुल तोषनीवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)
अनुभव: 6 माह
परिचय
अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।
