भीलवाड़ा में श्री बाबा धाम पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्री बाबा धाम के अध्यक्ष श्री विनीत अग्रवाल के सानिध्य में आयोजित महोत्सव को लेकर श्री बाबा धाम शक्तिपीठ को मनोरम लाईटों और फूलों से सजाया गया। 04.09.2026, शुक्रवार को श्री भगवान के जन्म के अवसर पर फूलों एवं फलों से सजी झांकियां बनाई गईं। इन्हें देखने के लिए धर्मप्रेमियों की भीड़ उमड़ पड़ी।

श्री श्याम झांकी मण्डल की ओर से चिकूटा पर्वत पर श्री माँ वैष्णो देवी की पूरी दर्शन यात्रा की झांकी सजाई गई। इसमें पहले दर्शनीय दरवाजा, बाण गंगा, चरण पादुका, अर्ध कुमारी और गुफा में माँ वैष्णो देवी के दर्शन कराए गए। इसके साथ श्री कृष्ण लीला नन्द भवन दर्शन झांकी, गौमाता राष्ट्र माता दर्शन, मेवाड़ अधिपति श्री एकलिंगनाथ दर्शन, पवित्र गुफा में माँ अन्नपूर्णा देवी के दिव्य दर्शन, शिरड़ी के साई बाबा के अलौकिक दर्शन और श्री कृष्ण झुला की झांकी सजाई गई। श्री कृष्ण झुला में हजारों भक्तों ने भगवान को झुला झुलाया।

श्री बाबा धाम के पण्डित गौतम गोविन्द व अन्य पण्डितों की टीम द्वारा भी एक विशेष झांकी तैयार की गई। इसमें कारागृह में भगवान एवं प्राकृतिक सृष्टि का सजीव चित्रण किया गया। सभी झांकियां आकर्षण का केन्द्र रहीं और धर्मप्रेमियों की नजरें उनसे नहीं हट पा रही थीं। बच्चे व बच्चियां भी राधा-कृष्ण के अलग-अलग मनमोहक रूपों में बनकर पहुंचे।

सांयकाल महाआरती के बाद जन्माष्टमी महोत्सव मधुर भजनों के साथ प्रारंभ हुआ। सभी भक्तजनों ने झांकियों के दर्शन लाभ लिये। रात्रि 8 बजे से ही भजनों के दौरान कृष्ण भगवान के सभी भक्त श्रद्धा में रम गए। इस दौरान हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की, राधे-राधे आदि भजन गाए गए।

रात्रि 12ः15 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के बाद 108 दीपकों से महाआरती की गई। महाआरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव रंग-बिरंगी झिलमिल मनमोहक दुधिया लाईटों की रोशनी, विशेष आकर्षक झांकियों के दर्शन, महाआरती, भोग और प्रसाद वितरण के साथ धूमधाम से मनाया गया।

सभी धर्मप्रेमियों के उमड़े जनसमूह को ध्यान में रखते हुए विशेष तैयारियां की गई थीं। कृष्ण जन्मोत्सव में सभी भक्तजनों को मंदिर में सभी झांकियों के दर्शन हो सकें, इसके लिए श्री बाबा धाम परिवार के सेवादारों ने व्यवस्था की। महोत्सव में सभी भक्तजनों ने पधारकर धर्म का लाभ लिया।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story