भीलवाड़ा में आगामी 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के उपलक्ष्य में आकृति कला संस्थान द्वारा ‘आज़ादी के रंग, तिरंगे के संग’ विषय पर जिला स्तरीय चित्रकार शिविर का आयोजन 11, 12 एवं 13 अगस्त 2026 को वकील कॉलोनी स्थित स्थानीय आकृति आर्ट गैलेरी में किया जाएगा। इस अवसर पर ‘वंदे मातरम्’ राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष कला आयोजन भी आयोजित किया जाएगा।

संस्थान के सचिव कैलाश पालिया ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य चित्रकला के माध्यम से देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक चेतना तथा राष्ट्र प्रेम को जन-जन तक पहुंचाना है। शिविर में जिले के वरिष्ठ एवं युवा चित्रकार, कला विद्यार्थी तथा कला प्रेमी भाग लेकर तिरंगे के तीन रंगों एवं ‘वंदे मातरम्’ की प्रेरणा पर आधारित चित्रों का सृजन करेंगे।

उन्होंने बताया कि इस आयोजन के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, राष्ट्रप्रेम और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को कला के माध्यम से अभिव्यक्त किया जाएगा। साथ ही युवाओं एवं आमजन में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूकता का संदेश भी प्रसारित किया जाएगा।

शिविर में भाग लेने वाले सभी कलाकारों को प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में शहर के वरिष्ठ कलाकार गोवर्धन सिंह पंवार, मंजू मिश्रा, इकबाल हुसैन, सत्यनारायण सोनी, गोपाल दास वैष्णव, कैलाश पालिया, ज्योति पारीक, डॉ. उमा वैष्णव, नेहा सोनी, अन्नु प्रजापत, अनुष्का पाराशर, शांतिलाल गाडरी, कपिल खन्ना, गीताजंलि वर्मा, डॉ. हेमंता मीणा, शांतिलाल गाडरी, चन्द्रशेखर कुमावत, सुमित गुर्जर, नीतु कुमावत, भूवी केशवानी, धनिष्ठा चपलोत, आर्या माहेश्वरी, उमंग उपाध्याय, काजल सोनी, ओमिशा शर्मा और सुदर्शना सोनी सहित 50 कलाकार भाग लेंगे। यह आयोजन कला के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस की भावना, राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक मूल्यों को व्यापक स्तर पर अभिव्यक्त करने का मंच बनेगा।

Pratahkal Hub

Pratahkal Hub

प्रातःकाल हब, दै.प्रातःकाल की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा प्रातःकाल हब राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।"

Next Story