भीलवाड़ा के मास्टर औनिक जैन ने राष्ट्रीय स्तर की संगीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर शहर का नाम रोशन किया है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित “AAGAZ 4.0” राष्ट्रीय संगीत प्रतियोगिता में औनिक जैन ने देशभर से पहुंचे हजारों प्रतिभागियों के बीच शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रसिद्ध गायक कुमार शानू, साधना सरगम और तुलसी कुमार शामिल रहे। औनिक की इस उपलब्धि को लेकर भीलवाड़ा में उत्साह का माहौल रहा।

भीलवाड़ा पहुंचने पर “दस्तक” संस्था की ओर से मास्टर औनिक जैन का सम्मान किया गया। संस्था के सदस्यों ने औनिक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि शहर के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और राष्ट्रीय मंच पर भीलवाड़ा की प्रतिभा को नई पहचान दिलाने वाली है।

सम्मान कार्यक्रम में संस्था के सदस्य कुणाल ओझा, मानवेन्द्र कुमावत, धर्मवीर सिंह, रोशन सालवी, भगवती आचार्य एवं सत्यवीर सिंह उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने औनिक जैन एवं उनके परिवार का अभिनंदन करते हुए उनकी सफलता पर खुशी जताई। औनिक की यह उपलब्धि भीलवाड़ा के लिए गौरव का विषय बन गई है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story