भीलवाड़ा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के निर्देशानुसार खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से संचालित खेलों इण्डिया अभियान के तहत "अस्मिता खेलों इण्डिया" का आयोजन किया गया। भीलवाड़ा सेपरा टकरा संघ द्वारा दिनांक 15 फरवरी को मोदी ग्राउण्ड पर यह खेल प्रतियोगिता संपन्न हुई।


समारोह के मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट गणमान्य

संघ के अध्यक्ष अभिजीत सारड़ा ने बताया कि आज के समारोह का स्वरूप इस प्रकार रहा:

  • मुख्य अतिथि: दामोदर अग्रवाल (सांसद)
  • अध्यक्षता: लाजपत आचार्य (अध्यक्ष, ओलम्पिक संघ)
  • विशिष्ट अतिथि: नन्दलाल गुर्जर (भाजपा ओबीसी मोर्चा महामंत्री), रोशन मेघवंशी (पूर्व भाजपा महामंत्री)

इस दौरान संघ की कार्यकारिणी से संदीप संघवी, बिश्लेश्वर डाड, रौनक पटवारी, दिनेश गुप्ता, महेश सांवरिया एवं राजेश ओझा आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।


सांसद का संबोधन

"खेल को खेल की भावना से खेलें व खेल से मानसिक व शारीरिक विकास होता है" - सांसद दामोदर अग्रवाल।


प्रतियोगिता का विवरण एवं प्रतिभागी

संघ के सचिव डॉ. हिम्मत सिंह कानावत ने बताया कि:

  • इस प्रतियोगिता में कुल 26 बालिका टीमों ने भाग लिया।
  • कार्यक्रम का संचालन रिम्पी जैन द्वारा किया गया।
  • समापन समारोह में राष्ट्रीय महासचिव अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब के अशोक सोडाणी एवं अध्यक्षता कर रहे भाजपा सुभाष मण्डल अध्यक्ष ऋतुशेखर शर्मा ने खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र व मेडल प्रदान किए।

प्रतियोगिता के परिणाम

प्रथम स्थान: मालोला क्लब
द्वितीय स्थान: रा.बा.उ.मा.वि. कलकीपुरा
तृतीय स्थान: स्टार्ट क्लब मालोला
चतुर्थ स्थान: स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कूल बनेड़ा

आगामी निर्णय

कार्यक्रम के अंत में संघ की बैठक आयोजित हुई, जिसमें आगामी प्रतियोगिता आमेसर (आसीन्द) में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story