भीलवाड़ा: आसींद में प्याज की खेती की आड़ में अफीम का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने झालरा गांव में कार्रवाई कर प्याज के बीच उगाए गए अफीम के 1098 पौधे जब्त किए, आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज।

भीलवाड़ा BHN। नशे के खिलाफ जंग में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN) ने भीलवाड़ा के आसींद इलाके में एक ऐसे शातिर खेल का पर्दाफाश किया है, जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। पुलिस और प्रशासन की आंखों में धूल झोंकने के लिए प्याज की फसल की आड़ में अफीम की अवैध खेती की जा रही थी, लेकिन CBN के अधिकारियों ने इस साजिश को बेनकाब कर दिया है।
पक्की मुखबिरी पर CBN की बड़ी कार्रवाई
पक्की मुखबिरी के बाद CBN भीलवाड़ा की टीम ने शनिवार की सुबह गाँव झालरा (आसींद) में अचानक धावा बोला। जब टीम मौके पर पहुँची, तो नजारा चौंकाने वाला था। खेत में ऊपर से तो प्याज दिख रहे थे, लेकिन उनके बीच में अवैध रूप से अफीम के 1098 पौधे लहलहा रहे थे। ब्यूरो ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इन अफीम के पौधों को उखाड़कर जब्त कर लिया है और मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिस पर NDPS एक्ट की सख्त धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
उप नारकोटिक्स आयुक्त का सख्त संदेश
उप नारकोटिक्स आयुक्त नरेश बुन्देल (कोटा) के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई ने साफ संदेश दे दिया है कि भीलवाड़ा की धरती पर नशे का जहर घोलने वालों की अब खैर नहीं। उन्होंने कहा कि "हमारा लक्ष्य नशामुक्त भारत है। युवाओं की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को छोड़ा नहीं जाएगा। यह तो सिर्फ शुरुआत है, ब्यूरो की पैनी नजर हर उस खेत और रास्ते पर है जहाँ मौत का कारोबार फल-फूल रहा है।" आसींद के गाँव झालरा में प्याज की फसल की आड़ में की जा रही अफीम की इस अवैध खेती का भंडाफोड़ होना विभाग की एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara
नाम: राजेश तोषनीवाल
वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)
कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस
परिचय
राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।
- वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
- इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- स्नातक (Graduate)
- डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)
