भीलवाड़ा जिले के आसींद थाना क्षेत्र के बराणा गांव स्थित प्रसिद्ध खाखल देव जी (देव नारायण) मंदिर में चोरी, अभद्र व्यवहार और मंदिर के पुजारी के बेटे पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना के बाद क्षेत्र में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बराणा निवासी गोविन्द वैष्णव (26) ने आसींद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में बताया गया कि उनके पिता लंबे समय से मंदिर में पुजारी के रूप में पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं तथा मंदिर का प्रबंधन 'रसीवर' के रूप में संचालित है।

शिकायत के अनुसार, 16 जुलाई 2026 को गांव का ही विष्णु पुत्र श्रवण बलाई अवैध रूप से मंदिर में घुस गया। आरोप है कि उसने मंदिर से चांदी का चंवर और आरती की घंटी चुराकर भागने का प्रयास किया। जब परिवादी और वहां मौजूद लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया और चोरी किया गया सामान वापस ले लिया।

रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि पकड़े जाने के बाद विष्णु ने परिवादी पर पत्थरों से हमला कर दिया। इसके साथ ही वह मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों के साथ आए दिन गाली-गलौज करता है तथा मंदिर का प्रबंधन नष्ट करने की धमकियां भी दे रहा है।

शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि आरोपी ने मंदिर की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने और धार्मिक भावनाएं आहत करने के उद्देश्य से एक भ्रामक और गलत वीडियो बनाया। आरोप है कि उसने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर डालकर मंदिर और मूर्ति के खिलाफ दुष्प्रचार करने का प्रयास किया, जिससे स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में भारी रोष है।

गोविन्द वैष्णव की रिपोर्ट पर आसींद थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196(1)(क) [धार्मिक भावनाओं को आहत करना], 299 और 353(2) के तहत मामला पंजीकृत कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आसींद थानाधिकारी श्रद्धा पचौरी ने इस प्रकरण का अनुसंधान स्वयं अपने जिम्मे लिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story