भीलवाड़ा जिले के आसींद थाना क्षेत्र के तिलौली गांव में शनिवार सुबह अंतिम संस्कार के दौरान मधुमक्खियों के अचानक हमले से अफरा-तफरी मच गई। श्मशान भूमि पर मौजूद परिजन, समाजजन और ग्रामीणों पर पेड़ पर बैठे मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस घटना में 10 से 15 लोग घायल हो गए। हमले के बाद श्मशान में भगदड़ जैसे हालात बन गए और लोग मधुमक्खियों से बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

जानकारी के अनुसार, गांव की एक बीमार महिला की मौत के बाद शनिवार सुबह करीब 10 बजे परिजन, समाजजन और ग्रामीण अंतिम संस्कार के लिए श्मशान भूमि पहुंचे थे। वहां दाह-संस्कार की तैयारियां चल रही थीं और लकड़ियां एकत्र की जा रही थीं। इसी दौरान पेड़ पर बैठे मधुमक्खियों के झुंड ने अचानक वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया।

अचानक हुए हमले से लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। मधुमक्खियों के डंक से बचने के लिए लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। घटना के बाद घायलों को तिलौली गांव लाया गया। इनमें से करीब 10 से 15 लोगों को उपचार के लिए आसींद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

आसींद क्षेत्र में मधुमक्खियों के हमले की ऐसी घटना पहले भी सामने आ चुकी है। कुछ दिन पहले पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया के दौरान भी मधुमक्खियों ने हमला कर दिया था। क्षेत्र में लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है।

Anshul Toshniwal, Bhilwara

Anshul Toshniwal, Bhilwara

नाम: अंशुल तोषनीवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा जिला (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): सभी प्रकार के समाचार (General Reporting)

अनुभव: 6 माह

परिचय 

अंशुल तोषनीवाल भीलवाड़ा जिले से न्यूज़ वेबसाइट के लिए रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह भीलवाड़ा जिले और उसके अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की स्थानीय घटनाओं, प्रशासनिक गतिविधियों, क्राइम, राजनीति और जनहित से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को नियमित रूप से कवर करते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

अंशुल तोषनीवाल शैक्षणिक रूप से इंजीनियर (Engineer) हैं। उनकी तकनीकी और विश्लेषणात्मक पृष्ठभूमि उन्हें खबरों को सटीकता से समझने और प्रस्तुत करने में मदद करती है।

Next Story