भीलवाड़ा, 3 जून। राजस्थानी अरोड़ा खत्री सर्वोच्च समिति के तत्वावधान में आगामी 14 जून 2026 को भीलवाड़ा में आयोजित होने वाले 'राष्ट्रीय शिक्षा प्रोत्साहन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह' को भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न हुई। 'शिक्षा का महाकुंभ-2026' शीर्षक से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति ने कमर कस ली है। बैठक के दौरान आयोजन की व्यापक तैयारियों, कार्यक्रम स्थल के चयन, अतिथियों के लिए आवास व्यवस्था और अन्य प्रबंधकीय पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सर्वोच्च समिति एवं शिक्षा समिति के पदाधिकारियों ने भीलवाड़ा पहुंचकर प्रस्तावित आयोजन स्थल का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तैयारियों का बारीकी से अवलोकन करते हुए संबंधित टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में सुरेन्द्र पोपा (अजमेर), डॉ. अनिल बत्रा (जोधपुर), विजयराज आडवाणी (जोधपुर), शलभ अरोड़ा (मंदसौर), राधेश्याम अरोड़ा एवं मनोज अरोड़ा (पीपाड़), देवाशीष अरोड़ा (जोधपुर), श्याम अरोड़ा (अजमेर), जयेश अरोड़ा (जोधपुर), तथा हरीश अरोड़ा एवं आकाश अरोड़ा (अजमेर) सहित समिति के कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में भीलवाड़ा अरोड़ा समाज के गणमान्य सदस्यों और महिला शक्ति ने विशेष रूप से सक्रिय सहभागिता निभाई। उपस्थित सभी समाजबंधुओं ने एक स्वर में इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता को गति देने और प्रतिभाओं को सम्मानित करने की परंपरा को मजबूती से आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में समिति के अध्यक्ष कैलाश अरोड़ा (एडवोकेट) ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं समाज के गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन की सफलता के लिए एकजुटता का संदेश दिया। यह महाकुंभ समाज की शैक्षणिक चेतना और प्रतिभा संवर्धन की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story