राजस्थान पुलिस की समीक्षा रिपोर्ट में भीलवाड़ा एएनटीएफ टीम ने शानदार प्रदर्शन के दम पर प्रदेशभर में प्रथम स्थान हासिल कर बड़ा मुकाम दर्ज किया। नशामुक्त राजस्थान अभियान के तहत तस्करों के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई, मजबूत खुफिया तंत्र और फील्ड स्तर पर सक्रिय कामकाज के कारण भीलवाड़ा टीम को राज्य की सर्वश्रेष्ठ टीम घोषित किया गया।

भीलवाड़ा के बाद जालौर, पाली, बाड़मेर, चित्तौडग़ढ़, उदयपुर, नागौर, भरतपुर और बीकानेर सहित कुल 67 टीमों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए आला अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। पुलिस मुख्यालय में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न जिलों की एएनटीएफ टीमों की उपलब्धियों की सराहना की।

मुख्यालय में भीलवाड़ा चौकी के जिन पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया, उनमें चौकी प्रभारी अयुब मोहम्मद, कांस्टेबल नारायण, राजाराम, सुरेशनाथ, राधेलाल और राजेश शामिल हैं। अधिकारियों ने इन जवानों के जज्बे और जोखिम भरे अभियानों में उनकी सक्रिय भूमिका को विशेष रूप से सराहा।

उच्च अधिकारियों ने कहा कि कांस्टेबल स्तर के जवानों ने दिन-रात फील्ड में रहकर खुफिया तंत्र को मजबूत किया और अपनी जान जोखिम में डालकर तस्करों को दबोचा। अधिकारियों के अनुसार यह सम्मान टीम की मेहनत, सतर्कता और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में उनकी निर्णायक भूमिका का प्रतीक है।

नशामुक्त राजस्थान अभियान के बीच भीलवाड़ा एएनटीएफ की यह उपलब्धि न केवल जिले के लिए गौरव का विषय बनी है, बल्कि प्रदेशभर की पुलिस टीमों के लिए भी एक मजबूत उदाहरण के रूप में सामने आई है।

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

Rajesh Toshniwal, Bhilwara

नाम: राजेश तोषनीवाल

वर्तमान पद: ब्यूरो चीफ (भीलवाड़ा)

कार्यक्षेत्र: भीलवाड़ा (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिज़नेस

परिचय 

राजेश तोषनीवाल राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के वरिष्ठ पत्रकार और ब्यूरो चीफ हैं। वह राजनीति, अपराध (क्राइम), स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक गतिविधियों (बिज़नेस) सहित सभी मुख्य विषयों पर नियमित रिपोर्टिंग करते हैं। मौके पर पहुंचकर सक्रियता से ग्राउंड रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

राजेश तोषनीवाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 44 वर्षों का व्यापक अनुभव है।

  • वह पिछले 35 वर्षों से अधिक समय से 'प्रातःकाल' समाचार पत्र से निरंतर जुड़े हुए हैं।
  • इससे पूर्व उन्होंने 'दैनिक जागरण', 'नवभारत टाइम्स' सहित कई अन्य लोकल एवं राज्यस्तरीय मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • स्नातक (Graduate)
  • डिप्लोमा इन जर्नलिज्म (Diploma in Journalism)

Next Story